Aaj Ka Rashifal 1st October: मिथुन, सिंह और तुला समेत इन 2 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। हो सकता है जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहे। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कमी भी दूर होगी। यदि आप किसी नई कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सेहत का ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
व्यापार: व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे।

1st October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Singh Tula Dhanu Makar Kumbh Meen And More

नौकरी: अचानक काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहे।
परिवार: घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत है तो खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें।
व्यापार: व्यावसायिक मामलों में आपको बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला है तो उसे सुलझाने में थोड़ा समय लग सकता है।
नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहना होगा नहीं तो आप व्यर्थ के झंझट में फंस सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।
लव: प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंधेंगे।
स्वास्थ्य: यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के कारण परेशानी हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। काम का प्रेशर तनाव दे सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
व्यापार: आपकी व्यवसायिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। आज कुछ नुकसान होने की भी संभावना है।
नौकरी: समय का ध्यान रखें और अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
लव: आपकी कोई पुरानी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य: शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

यदि आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के कारण आपको कुछ झुंझलाहट महसूस हो सकती है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी छवि प्रभावित हो। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।
व्यापार: आपको उधार लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें और बढ़ेगी।
नौकरी: दफ्तर में आपका उचित प्रभाव बना रहेगा। आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा करने में सफल रहेंगे।
परिवार: वाद विवाद की स्थिति से बचें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोक एलझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

घर में चल रही टेंशन को दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही खास है। यदि आपने अपने पार्टनर का परिचय परिवार से नहीं करवाया है तो उसके लिए दिन अनुकूल है। काम से जुड़े फैसले आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर में काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। उच्च अधिकारियों के साथ उलझने से बचें।
परिवार: घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा।
लव: प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य: खान पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें अन्यथा सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

ससुराल पक्ष से रिश्ते में सुधार आएगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए अगर आप परिश्रम कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी और आपको आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है।
व्यापार: बड़े व्यापारियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह लिए बिना किसी भी दवाई का सेवन न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मन में चल रही है उलझनें खत्म होगी और आप आसानी से अपने महत्वपूर्ण फैसला ले पाएंगे। विरोधी परास्त होंगे और आप उन्हें पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। कुछ नए प्रयोगों से आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
व्यापार: अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आप कोई नई उपलब्धि हासिल करेंगे।
नौकरी: तरक्की के साथ आमदनी में वृद्धि हो सकती है।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। एक दूसरे के प्रति प्यार और लगाव बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी का सहयोग्यात्मक व्यवहार आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
स्वास्थ्य: काम के साथ आपको उचित आराम भी करना चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आप पूजा पाठ, हवन आदि में भी हिस्सा ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति से रखने की आवश्यकता है।
व्यापार: अपनी व्यवसायिक व्यवस्था में यदि आप बदलाव लाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी से बचना होगा।
नौकरी: अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। इससे आपकी चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। पैसों को लेकर किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में वे आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: रिश्तों में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लानी होगी।
लव: लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर एक दूसरे का सम्मान करना आपके लिए जरूरी है।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें गिरने अथवा चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके सेल्स का ग्राफ बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी अटके हुए सरकारी कार्य के पूरे होने से आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। सेहत कमजोर रहेगी।
व्यापार: खुद को साबित करने के लिए आप बहुत ही कड़ी मेहनत और संघर्ष करेंगे। आपको कुछ करीबियों का भी सहयोग मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करें। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
लव: किसी तीसरे की वजह से आपके बीच गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचें। आपकी यह आदत आपको तनाव दे सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है तो जल्द ही उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आप सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: कर्मचारी और स्टाफ के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
नौकरी: कोई कठिन कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप कुछ नर्वस रहेंगे।
परिवार: रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं।
लव: अपने साथी के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, October 1, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion