1st September: मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, कर्क, इन 2 राशि वालों के लिए भी बन रहे हैं लाभ के योग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। किसी समस्या का समाधान होगा। कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर अधिक ध्यान देंगे। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुक सकता है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचना होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
परिवार: परिवार के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:55 तक

Horoscope Today For Vrishabh Kark Singh Tula Vrishchik Makar Kumbh Meen And More

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पैसों की कमी के कारण दैनिक खर्चे पूरे करने में दिक्कत हो सकती है। किसी करीबी के साथ अनबन होने की संभावना है। खुद पर काबू रखें। झगड़े झंझट से दूर रहें। काम से जुड़े फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखें।
व्यापार: नए लोगों से संपर्क हो सकता है लेकिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
नौकरी: समय का ध्यान रखें। हो सकता है वर्कलोड अधिक रहे। योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
लव: जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच अनबन होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: वजनदार चीजें उठाने से बचें। मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होगी। सुबह सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहद रोमांटिक गुजरेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
व्यापार: नई डील करने का मौका मिलेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
नौकरी: पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के लिए आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं। इसके अलावा घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: कान में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मामले में आपको सजग रहना होगा।
व्यापार: नए कार्य की योजना बन सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों की एकदम भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: यदि हाल में आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका उचित नतीजा आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इसका अच्छा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। समय के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की आवश्यकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। काम के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
व्यापार: रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है लेकिन पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
नौकरी: समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। गलतियां करने से भी आपको बचना होगा।
परिवार: यदि घर के बड़ों की बातों से आप सहमत नहीं है तो झगड़े की जगह शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
लव: प्रेम जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने से बचें।
स्वास्थ्य: पेट में इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहेगा। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। वाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं।
व्यापार: बड़ा लाभ कमाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आपको गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा।
नौकरी: अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा।
परिवार: घर में चल रही समस्या को लेकर बड़ों के साथ बातचीत करने के लिए समय अनुकूल है। आप खुलकर अपना पक्ष रखें।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा।
स्वास्थ्य: आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आप कोई गलती कर बैठेंगे जिसका गलत नतीजा आपको बहुत ना पड़ सकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं और अपने फैसले खुद ही सोच समझकर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको सोच समझकर खर्च करना होगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण कागजी कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें। कानूनी मामलों में भी आपको सतर्क रहना होगा।
नौकरी: यदि उच्च अधिकारियों ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे जल्दबाजी में पूरा करने से बचें। आपको ध्यानपूर्वक अपना काम करना होगा।
परिवार: रिश्तों में सुधार आ सकता है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप संतुलित आहार लें। इसके अलावा हल्का फुल्का व्यायाम करने की कोशिश करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम के साथ आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। रिश्तों में गलत फैमिली बढ़ सकती है। आपका कोई गरीबी आपसे रूठ सकता है
व्यापार: यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सही दिशा में प्रयास करें और अपना परिश्रम जारी रखें।
नौकरी: बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। हो सकता आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखना होगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का तालमेल और बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। पिता की ओर से लाभ संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यापार: रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी लेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन हो सकती है। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आपको बेकार की चिताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।
व्यापार: आपको वाद विवाद से बचना होगा नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों में गलतियां निकाल सकते हैं। आपको ऐसी लापरवाही करने से बचना होगा।
परिवार: घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सके तो आज परिजनों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी के साथ यदि मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान हो सकता है। अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं।
स्वास्थ्य: ज्यादा मीठे के सेवन से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

अटका हुआ काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। योजना बनाकर अपने काम करने के लिए दिन अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
व्यापार: आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।
परिवार: घर के बड़े यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर गौर जरूर करें।
लव: आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा उनके मन की बात जानेनें का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: आज आप काफी फुर्तीले और तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। कोई नया काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
व्यापार: अपने विरोधियों को आप कड़ी टक्कर देंगे। काम से जुड़े हुए सही फसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
परिवार: परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिश्तों में दूरियां खत्म होगी।
लव: जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
स्वास्थ्य: यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, September 1, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion