Aaj Ka Rashifal 20th August: करियर में तरक्की के साथ होगा धन लाभ भी, इन 5 राशि वालों की पलटी की आज किस्मत

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अचानक कोई समस्या हो सकती है। आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जिन्हें आपको आज ही पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बजट के अनुसार ही खर्च करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी।
व्यापार: पुराने हिसाब किताब को लेकर आपका की व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें नहीं तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ: अच्छी सेहत के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

20th August Aaj Ka Rashifal In Hindi

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
व्यापार: लाभ कमाने का मौका मिलेगा। नई रणनीतियां बनाने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। आपके अपने आपसे नाखुश रहेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।
स्वास्थ: इस बदलते मौसम में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

घर के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आप काफी सुकून महसूस करेंगे। पैसों की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। समय पर अपने काम पूरे करें।
व्यापार: प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों के घर आने से माहौल काफी बढ़िया रहेगा।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।
स्वास्थ: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। सकारात्मक रहें और खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कठिन परिस्थितियों में अपना हौसला बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात शेयर करेंगे।
व्यापार: विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें पछाड़कर आगे निकलने में सफल रहेंगे।
नौकरी: किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात भविष्य में काफी फायदेमंद रहेगी।
परिवार: महत्वपूर्ण और बड़े व्यक्तिगत फैसले लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करें।
लव: जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। एक दूसरे के साथ आपको ज्यादा समय बिताना चाहिए।
स्वास्थ: सेहत ठीक नहीं है तो आराम पर ध्यान दें। लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। निजी हो या पेशेवर जीवन इस बात का ध्यान रखें। अफवाहों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी करीबी की ओर से तोहफा भी मिल सकता है।
व्यापार: अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। हालांकि कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो बात आपकी नौकरी पर आ सकती है।
परिवार: पारिवारिक गतिविधियों में आप अपना पूरा योगदान देंगे। माता पिता का भी सहयोग आपको मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो गया है तो आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। झगड़े से बचें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
स्वास्थ: अगर हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें। लापरवाही महंगी साबित होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
व्यापार: पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। उधार देने से आपको बचना होगा।
नौकरी: वर्तमान नौकरी के साथ यदि आप कोई पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको सोच समझकर अपनी राय देनी होगी।
लव: मैरिड लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खुद पर काबू रखें।
स्वास्थ: समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत आपकी सेहत और बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दूसरों की गलत बातों का असर आप खुद पर ना पड़ने दें। अपनी मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए आप इस तरह की बातों से दूर रहें। पैसों से जुड़ा आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करें नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
व्यापार: सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई नया काम मिल सकता है।
नौकरी: आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी। क्रोध से बचें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे से कोई वादा भी करेंगे।
स्वास्थ: नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: 4:50 से 7:30 बजे तक


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

यदि आप नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आएगा। अचानक धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें। काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।
नौकरी: समय पर काम पूरे होंगे। आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
परिवार: घर में चल रही समस्या का समाधान होगा और माहौल में सुधार देखने को मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने, शॉपिंग आदि पर जाने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
स्वास्थ: सेहत ठीक रहेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग आपसे जलन की भावना रखते हैं ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। दूसरों के निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। व्यापार आगे बढ़ाने की भी योजना बनेगी।
नौकरी: बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता मिलेगी।
परिवार: घर के बड़ों के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
लव: जीवनसाथी की नाराजगी दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें। आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें नहीं तो आपकी आदत आपको हमेशा उदास रखेगी। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें।
व्यापार: काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।
नौकरी: सहकर्मी के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आपकी यह गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है।
परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का ख्याल रखें। काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।
स्वास्थ: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपका संपर्क हो सकता है। भविष्य में यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी।
व्यापार: किसी कागजी काम के अटकने से आपका भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काम से जुड़े अच्छे सुझाव मिलेंगे। आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और बहसबाजी से बचें।
लव: रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं।
स्वास्थ: सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:45 से रात्रि 9:15 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दूसरों से अपनी तुलना करना आपके आत्मविश्वास में गिरावट ला सकता है। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और सकारात्मक रहें। घर के किसी बड़े सदस्य की ओर से आपको आशीर्वाद के रूप में कोई भेंट मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
व्यापार: बड़ा आर्थिक फायदा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे।
नौकरी: आप मन लगाकर काम करेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ: बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, August 20, 2024, 5:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion