Aaj Ka Rashifal 20th July: कैसा रहेगा 20 जुलाई शनिवार का दिन? मेष से मीन राशि वाले पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

उथल पुथल भरी दिनचर्या के कारण तनाव महसूस होगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। किसी करीबी के साथ मतभेद हो सकता है।

व्यापार: बनते हुए कार्य बीच में अटक सकते हैं। ऐसे में आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

20th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Kanya Dhanu Tula Meen And More

परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें नहीं तो व्यर्थ की बहसबाजी हो सकती है।

स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस होगी। आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी शानदार होगी। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए कहीं इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

व्यापार: कोई पुराना कर्ज खत्म करने में आप सफल रहेंगे। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

नौकरी: पीठ पीछे सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें नहीं तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है।

परिवार: परिजनों का सहयोगात्मक व्यवहार घर की सुख शांति बनाए रखेगा।

लव: आपके प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आप एक दूसरे को अधिक समय देंगे।

स्वास्थ्य: कंधे या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल होगा और आपकी बड़ी तरक्की होग। किसी आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

व्यापार: बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस समय आपको नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है।

नौकरी: आपकी मेहनत रंग लाएगी। खासतौर पर विदेश जाकर नौकरी करने का सपना पूरा होगा।

परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे।

लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके बीच बातचीत बंद हो सकती है।

स्वास्थ्य: रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:35 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

काम के प्रति आपका समर्पण आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना है। आप अपना परिश्रम जारी रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बजट से अधिक खर्च ना करें।

व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना होगा।

नौकरी: आपके सभी कम समय पर पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।

परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई या बहन की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

लव: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों का दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा।

स्वास्थ्य: हाथ या पैर में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:35

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

किसी जरूरमंद की मदद करके आपको काफी सुकून मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। ऐसे में आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

व्यापार: यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।

परिवार: अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

लव: एक रोमांटिक श्याम बिताने के लिए जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। जो लोग आपके लिए समस्या का निर्माण करते हैं उनसे संभलकर रहें।

व्यापार: कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यापार विस्तार पर विचार कर सकते हैं।

नौकरी: पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।

परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। हंसी मजाक में दिन व्यतीत होगा।

लव: जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम करने से बचें नहीं तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:40

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपकी सकारात्मकता आज हर किसी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

व्यापार: पुराने संपर्क से लाभ होगा। आप अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देंगे।

नौकरी: इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचें। अपनी वर्तमान नौकरी पर ध्यान दें।

परिवार: घर में यदि किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में कुछ सुधार आएगा।

लव: हंसी मजाक में कही हुई आपकी कोई बात जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है।

स्वास्थ्य: माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। आपको लापरवाही से बचना होगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। सकारात्मक सोच रखें और अपने व्यवहार में भी कुछ बदलाव लाएं। आपकी कठोर वाणी अपनों को आप से दूर कर सकती है।

व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कोई भी डील सावधानी से करें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की ओर से काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिलेंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

परिवार: अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े फैसले आप अपनों की सलाह से लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कठिन रहेगा। किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है।

स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए सही आहार के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:15

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

बड़ा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका नुकसान हो सकता है। अपने सामर्थ्य से अधिक काम करने के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

व्यापार: जबरदस्त आर्थिक फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा।

नौकरी: काम के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का गलत रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

परिवार: घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। अपनों को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है।

लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को मिलकर सुलझाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: इस बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

फिजूल की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें बल्कि अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। आज कोई भी निर्णय आपको बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। आपके गलत व्यवहार की वजह से अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

व्यापार: भागदौड़ भरा दिन रहेगा। किसी कार्य में रुकावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे।

नौकरी: वर्कलोड कम रहने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

परिवार: घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं।

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:55 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आप अपने सभी काम व्यवस्थित तरीके से करेंगे। आपके अंदर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

व्यापार: आज किसी भी तरह की लापरवाही से बचें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।

नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

परिवार: अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका कड़क रवैया रिश्तो में खटास बढ़ा सकता है।

लव: अपने साथी की बातों को ठीक से समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी में निर्णय ना लें।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप केवल व्यर्थ की चिंता से दूर रहें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आए के नए स्रोत बनेंगे और आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं।

व्यापार: किसी अटकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

नौकरी: छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है।

परिवार: घर के लोगों की बढ़ती हुई जरूरतें आपका तनाव बढ़ा सकती है। इस तरह की समस्याओं पर आप खुलकर परिजनों से बात करें।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच आप नियमित रूप से करवाते रहें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, July 20, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion