इन 4 राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, करियर में भी मिलेगी तरक्की, आप भी पढ़ें अपना भविष्यफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपकी फिसली भी जुबान आपको शर्मिंदा कर सकती है। बेहतर होगा अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। भाई या मित्र के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
व्यापार: आपका वर्चस्व रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
नौकरी: यदि किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं तो आपका काम पूरा हो सकता है। आपकी मेहनत के लिए आपको सराहा जाएगा।
परिवार: घर का वातावरण सुखद रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यदि आपका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है तो आपका राज खुल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

20th September Aaj Ka Rashifal In Hindi

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव: लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर बातचीत करते समय आपको अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपके अच्छे गुणों की खूब प्रशंसा होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
व्यापार: काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
नौकरी: तरक्की में बाधा आएगी। इस समय आपको काफी धैर्यवान रहना होगा।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। घर का माहौल कुछ ज्यादा ही सकारात्मक रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा भी खरीदेंगे।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे कार्य करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
व्यापार: आपको अपने काम को गंभीरता से लेना होगा। व्यापार विस्तार से जुड़ी योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित नहीं है।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: अचानक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे।
लव: जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टेंशन से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा अन्यथा आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। काम के साथ परिवार को भी समय दें। आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: अपने व्यावसायिक फैसला सोच समझकर लें। फिलहाल ज्यादा बड़े मुनाफे की उम्मीद ना रखें।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है।
परिवार: परिजनों को अधिक समय दें। रिश्तों में भावनात्मक दूरियां आ सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका पर आपका विश्वास बढ़ेगा। आप एक दूसरे से कोई वादा भी करेंगे।
स्वास्थ्य: खुद पर काम का ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:25 से 8 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है।
व्यापार: नई उपलब्धि मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। तरक्की का भी संकेत मिल सकता है।
परिवार: किसी महत्वपूर्ण फैसले में अपनों का समर्थन मिलेगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य: कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों का सामना किसी बड़ी परेशानी से हो सकता है पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा पिता या घर के किसी अन्य सदस्य के स्वास्थ्य पर काफी धन खर्च होने की संभावना है चिंता और तनाव के कारण सेहत बिगाड़ सकती है आप लापरवाही से बचें
व्यापार: ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। विवादों में ना उलझें।
नौकरी: काम पर अपना फोकस बनाकर रखें। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: चिंता और भागदौड़ के कारण ने सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी करीबी की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
व्यापार: अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा।
लव: जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:50 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सारी चिताओं को भूलकर घर के सदस्यों के साथ जीवन का आनंद लेने का प्रयास करें। यदि काम से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो गया है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: बाहरी लोगों को अपने व्यावसायिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने ना दें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है।
परिवार: घर का माहौल अनुशासित रहेगा। बड़े बुजुर्गों का समर्थन मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आप शांति से बैठकर अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:37
शुभ समय: 4:55 से रात्रि 8:50 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च होने की संभावना है।
व्यापार: पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर निवेश आदि करने के लिए यह समय उचित नहीं है।
नौकरी: अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। यदि आप से लापरवाही होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। बड़े भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक होगी।
स्वास्थ्य: दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:41
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आप जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात शेयर कर पाएंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
व्यापार: यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें।
नौकरी: काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
परिवार: माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।
लव: पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आज की शाम वाकई खास गुजरने वाली है।
स्वास्थ्य: सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बन सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आप अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। बेवजह के खर्चों से बचें नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ी मुसीबत आ सकती है।
व्यापार: आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। कुछ नए कार्यों की भी योजना बन सकती है।
नौकरी: आपका पूरा फोकस आपके काम पर रहेगा। हालांकि सहकर्मियों के साथ भी आप तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
परिवार: भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। शाम को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप एक नई शुरुआत करेंगे।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:15
शुभ समय: 5:15 से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, September 20, 2024, 4:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion