Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 21st August: कैसा रहेगा 21 अगस्त बुधवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह बात आपको समझनी होगी। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। आपको अपने वर्तमान व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। खास तौर पर इस राशि की महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ रहेगी। मनचाहा फायदा हो सकता है। किसी करीबी के साथ यदि मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। समय के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाना होगा। आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपको काफी राहत मिलेगी।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। साझेदार के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
परिवार: रिश्तों में सुधार आएगा और आज घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा।
लव: यदि जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो समय का सदुपयोग करें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: पैसों से जुड़े फैसले सोच समझकर लें नहीं तो आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं।
नौकरी: छोटी छोटी गलतियां करने से बचें। आपको दी हुई कोई बड़ी जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है।
परिवार: यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपके बीच नजदीकियां और बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी बात को लेकर आप काफी गहरी चिंता में रहेंगे। अपनों से अपने मन की बात साझा करें, हो सकता आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे।
व्यापार: आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। काम से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। अपना पक्ष आप पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कठिन रहेगा। आप लको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। पैसों से जुड़ा बड़ा लेनदेन करने के लिए समय उचित नहीं है। नुकसान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
व्यापार: नए कार्यों की योजना बन सकती है। यदि आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। अपने गुस्से पर काबू रखें।
परिवार: माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ता मजबूत होगा।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप गलत खाने पीने की आदतों से बचें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
संतान के भविष्य को लेकर आपको काफी चिंता हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आपको जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
व्यापार: व्यवसाय में उन्नति होगी। रुकी हुई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: आप कड़ी मेहनत करेंगे। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करें। आपको अपने रिश्ते को एक मौका देना चाहिए।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन शुभ रहेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बाहरी खान पान से बचें।
व्यापार: जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी आप सफल रहेंगे।
नौकरी: समय पर आपके काम पूरे होंगे। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिल सकता है।
परिवार: रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी समय ना मिले। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यर्थ के बाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आपका दिन बेकार की चीजों में ही चला जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलें। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना चाहिए।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। हो सकता है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए।
व्यापार: किसी बड़े नुकसान की भरपाई हो सकती है। आज आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे।
नौकरी: समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ बहसबाजी करने से बचें। आपका कड़क रवैया अपनों को आप से दूर कर सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में खटास बढ़ सकती है। किसी तीसरे को अपने बीच दखलअंदाजी करने ना दें।
स्वास्थ्य: यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। किसी खास के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना सफल होगी। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखना होगा।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव आएगा। काम से जुड़े फैसले आपको बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी स्वार्थी लोगों से सावधान रहें।
व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए यदि आप बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के बीच विश्वास की कमी रहेगी। बेवजह एक दूसरे पर शक करने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है।
व्यापार: कुछ नई योजनाएं बनाने की जरूरत है जिससे भविष्य में आपको लाभ हो।
नौकरी: आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर विवाद होने की संभावना है।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











