Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
वृषभ, कन्या और कुंभ राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, इन 2 राशि वालों पर भी किस्मत रहेगी मेहरबान
मेष दैनिक राशिफल
दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
व्यापार: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है।
नौकरी: समय पर अपना काम पूरा करें और एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें।
परिवार: संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी। जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी/ प्रेमिका के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत ही बढ़िया है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। ऐसे में आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। रिश्तों मधुरता बनी रहे इसके लिए आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है।
व्यापार: शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी दिन लाभदायक है।
नौकरी: यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।
परिवार: घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
व्यापार: किसी कर्मचारी का नकारात्मक करवाया आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
नौकरी: अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
परिवार: माता पिता की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज आपको शर्मिंदा कर सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करना पर भारी पड़ सकता है। पैसों से जुड़ा कोई मामला और गहरा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।
व्यापार: यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ चल रही है अनबन को दूर करने का प्रयास करें नहीं तो इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: अचानक कुछ मेहमानों के आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
लव: बिना सोचे समझे जीवनसाथी से कोई वादा ना करें। प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
व्यापार: नए अवसर की प्राप्ति होगी। निवेश आदि करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी सरलता से पूरा करेंगे। बॉस भी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे।
परिवार: घर में चल रहा है कलह शांत होगा। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है।
स्वास्थ्य: रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप ऐसे ही किसी कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होगी।
व्यापार: साझेदारी में किये हुए कार्यों में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है।
नौकरी: अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप अपने सभी कम समय पर पूरे करेंगे।
परिवार: घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि करियर से जुड़ी कोई समस्या है तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन काफी खर्चीला रहेगा। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए सोच समझ कर खर्च करें।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आपके प्रदर्शन से उच्च अधिकारी असंतुष्ट रहेंगे।
परिवार: वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्रेमी/प्रेमिका के लिए आप कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। आपकी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1:40 से 3 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि कर्ज या उधार लेने की स्थिति बन रही है तो आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
व्यापार: अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखें। पैसों से जुड़ा बड़ा लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा।
लव: जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपके बीच टकराव की वजह बन सकता है। आपको शांति से काम लेना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:45 से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
किसी बड़ी समस्या का अचानक समाधान होने की संभावना है। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप आसानी से ले पाएंगे। व्यापारियों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं भी बनाएंगे।
नौकरी: दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं।
परिवार: किसी बाहरी व्यक्ति के दखलंदाजी के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं।
लव: पुरानी गलतफहमियां दूर होगी और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 5 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
घर में यदि कोई समस्या है चल रही है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यापार: ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
नौकरी: प्रमोशन हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी।
परिवार: माता पिता की ओर से आपको कोई भेंट मिल सकती है। आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच बहसबाजी हो सकती है।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 10:50 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पेशेवर जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
लव: आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य: आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और परिश्रम के बल पर आप अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पड़ोसियों के साथ उलझने से बचें नहीं तो आप बेकार के चक्कर में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। पैसों से जुड़ा काम जल्दबाजी में ना करें।
व्यापार: यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नौकरी: सहकर्मी के साथ टकराव हो सकता है। दफ्तर में आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: अपने परिवार के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय ना लें। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











