Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
नए अवसरों से चमकेगी आज इन राशि वालों की किस्मत बढ़ेगा मान सम्मान भी, जानिए अपना भविष्यफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी मुलाकात किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से हो सकती है। ऐसे में इसका अच्छा प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ेगा। काम से जुड़े प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें। यदि पहले से ही कोई बीमारी है तो दवाइयां समय पर लेते रहें।

व्यापार: टैक्स से जुड़े मामलों में लापरवाही ना करें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव: घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पैसों के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों या परिजनों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आपके लिए लाभ के योग बनेंगे।
व्यापार: रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको लाभ होने की संभावना है।
नौकरी: बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। लंबे समय से यदि किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
व्यापार: यदि आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान दें।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
परिवार: यदि बच्चों से आपने कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने में आप कामयाब रहेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका पर आपका विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। इस समय कोई भी बड़ा परिवर्तन करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
व्यापार: असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।
नौकरी: एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: यदि घर में कोई समस्या है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ सकती है।
लव: जीवनसाथी से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी कड़वी जुबान आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग कर देगी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
मौसम में बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। ऐसे में दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपको कोई समझौता करना पड़ सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और आप काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में लापरवाही ना करें। उधार देने से बचें।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण काफी निराशा होगी। इस समय आपको धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपना काम ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें।
परिवार: माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।
व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। धन लाभ होने की संभावना है।
नौकरी: करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा।
परिवार: यदि पिता के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आंख बंद करके किसी पर भी विश्वास ना करें नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। उधार लेनदेन करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: हाथ आया हुआ कोई मौका निकल सकता है। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है अपने रिश्तों को महत्व दें।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहने वाला है।
स्वास्थ्य: ओवरईटिंग से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहेगा। यदि आप बेरोजगारी हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों में चल रही कड़वाहट खत्म होगी और आज घर में किसी नए सदस्य की भी एंट्री हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे।
व्यापार: अचानक बड़ा आर्थिक फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा।
नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
लव: रोमांटिक लाइफ पर अधिक ध्यान दें। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। आपको कोई भी काम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा। घर की किसी सदस्य के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से कोई काम बीच में अटक सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी।
नौकरी: कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। एक दूसरे पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि कोई व्यक्तिगत समस्या है तो उसका समाधान हो सकता है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मामले में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। विशेष रूप से निवेश आदि करने से पहले अच्छी तरह सोच विचारकर लें। दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेन देन पूरा हो सकता है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
नौकरी: बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आप इसी तरह अपना परिश्रम जारी रखें।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह माहौल अच्छा बनाए रखेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपका काफी बढ़िया महसूस करेंगे। अपनी पसंदीदा जगह पर आपको घूमने फिरने का भी मौका मिलेगा। काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
व्यापार: व्यावसायिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
नौकरी: करियर से जुड़े फैसला जल्दबाजी में ना लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको अपनी वर्तमान नौकरी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन का प्रयोग आज सावधानी से करें। खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
व्यापार: कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। इससे आपका काम और आसान होगा।
नौकरी: अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखें नहीं तो वे हो सकती हैं और आपकी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी।
परिवार: घर के मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा हस्तक्षेप ना करने दें अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है।
लव: पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं प्रकट करने में आपको कठिनाई महसूस होगी।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











