Aaj Ka Rashifal 22nd July: आज मंगलवार को बन रहा है आयुष्मान योग, इन राशियों की पद प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही ना करें। कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। कोई पुराना पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। ऐसे में घर के माहौल में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक नतीजा मिलेगा।

व्यापार: विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

नौकरी: आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।

22nd July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Kanya Dhanu Tula Meen And More

परिवार: रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ बदलाव आ सकता है। आपके साथी आपको कोई बड़ा सरप्राइज देंगे।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

वृषभ वदैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

एक साथ कई कार्य पूरे करने से बचें। इससे आप पर दबाव बढ़ेगा और आपका काम भी ठीक से पूरा नहीं हो पाएगा। संतान को लेकर कोई चिंता हो सकती है। आपको शांत दिमाग से अपने निर्णय लेने की जरूरत है।

व्यापार: उम्मीद के अनुसार मुनाफा नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको काफी निराश हो सकती है।

नौकरी: किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी।

परिवार: घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: व्यर्थ की चिताओं से आप घिरे रहेंगे। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:41

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अपने महत्वपूर्ण फैसले आप खुद ही लेने का प्रयास करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। कामकाज को अलग रखकर मौज मस्ती पर भी ध्यान दें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: यदि हाल ही में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिला है तो अपनी देखरेख में ही काम पूरा करवाएं नहीं तो लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभा काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

लव: जीवनसाथी की नाराजगी बढ़ सकती है। आपको प्यार से उन्हें मनाने का प्रयास करना चाहिए।

स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। खान पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग:ग्रे

शुभ अंक:23

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

बेवजह की बातों पर ध्यान ना दें बल्कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है और इसका गलत खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आज आप उनके साथ अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे।

व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। ऐसे में व्यापार पर छाई हुई मंदी दूर होगी।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

परिवार: छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी।

लव: अपने साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। अहंकार की भावना से बचें।

स्वास्थ्य:सेहत कमजोर रहेगी। आप पर्याप्त आराम करें। काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:7

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मनोबल ऊंचा रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी वाणी और गुणों की खूब प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।

व्यापार: आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा, लेकिन आपको बेहतर परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

नौकरी: तरक्की होने की संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी।

परिवार: अपनी जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह से निभाएंगे। घर के सदस्यों का भी समर्थन आपको मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी आएगी। आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें।

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

अतीत में लिया हुआ कोई फैसला आपके लिए सही साबित होगा और उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। धैर्य और समर्पण की भावना से आप अपने रिश्तों की मधुरता को बनाए रख सकते हैं, यह बात आपको समझने की आवश्यकता है।

व्यापार: आपकी मेहनत और सूझबूझ आपको अच्छी सफलता दिला सकती है।

नौकरी: स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति से अपना पक्ष रखना होगा।

लव: छोटी छोटी बातों पर अपने साथी से बहसबाजी ना करें। इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा।

स्वास्थ्य: बुखार और शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 4:50 से 7:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। काम से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आप किसी अच्छे कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं।

व्यापार: पैसों के मामले में संभलकर रहें। आपका धन अटक सकता है या फिर उसके चोरी होने की भी संभावना है।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज छोटी सी भी लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है।

परिवार: आप अपने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देंगे। रिश्तों में सुधार लाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: चिंता और तनाव से राहत के लिए आप रोजाना मेडिटेशन करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:40

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन आपको अपने लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें, इसमें आपका ही फायदा है। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें नहीं तो आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर बैठेंगे।

व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए यदि आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को दिल पर लगाने की जगह अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।

परिवार: बड़ों का सम्मान बनाकर रखें। आज कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताने की कोशिश करें।

लव: जीवनसाथी की सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। बेवजह की चीजों को लेकर क्रोध ना करें।

स्वास्थ्य: नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:32

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपका काफी रिलैक्स महसूस करेंगे और ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ होने की संभावना है।

व्यापार: इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिल लाभदायक रहेगा।

नौकरी: दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।

परिवार: घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। ऐसे में आप तनावमुक्त रहेंगे।

लव: अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पार्टनर की कुछ बातें आपको दबाव महसूस करा सकती है। आप खुले दिल से अपने मन की बात साझा करें।

स्वास्थ्य: सुस्ती महसूस हो सकती है। अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन आपके सामने नई चुनौतियां भी आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का आपका प्रयास सफल हो सकता है। स्वार्थी लोगों से संभलकर रहें नहीं तो वे आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

व्यापार: लंबी यात्रा करने से बचें और पैसों का हिसाब किताब ठीक से रखें।

नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों की ओर से भी सहयोग कम मिलेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

लव: एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहना होगा, साथ ही आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:7

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:55 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सुस्ती और आलस्य से बचें। समय की कीमत को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करेंगे और इसका उचित परिणाम भी जल्द आपको मिलेगा। दिन की दूसरे हिस्से में अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।

व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उसके बारे में सारी जानकारियां अच्छी तरह से प्राप्त कर लें।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपको अतिरिक्त कार्य सौंप सकते हैं। हो सकता है आपको ओवरटाइम करना पड़े।

परिवार: घर के कुछ सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। उन्हें मनाने के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें।

व्यापार: बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती है। आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे।

नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहें। कुछ लोग आपकी तरक्की से जलन रख सकते हैं।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। अचानक चोट लग सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, July 23, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion