Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 22nd July: इन 5 राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। पैसों से संबंधित मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
व्यापार: पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं।

नौकरी: मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
लव: हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके साथी के दिल को ठेस पहुंचे।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों का दिन सुखद रहेगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो समय उचित है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव ना लें। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें।
व्यापार: अच्छे मुनाफे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करें और नए तरीके अपनाने की कोशिश करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको काम करने में एक अलग आनंद महसूस होगा।
परिवार: काफी दिनों बाद घर में मेहमानों के आने से माहौल काफी बढ़िया रहेगा, लेकिन दिखावे में आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें।
लव: अपने रिश्ते के बीच अहंकार और गुस्से को ना आने दें।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अगर कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसे बाहर ही सुलझाने में आपकी भलाई है। आर्थिक प्रयासों में तेजी लाने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: निवेश आदि करने का मौका मिलेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लेंगे।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का आपका सपना पूरा होगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
लव: छोटी छोटी बातों पर झगड़े की वजह से जीवनसाथी के साथ अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: काम का बढ़ता हुआ बोझ और नकारात्मकता आपकी सेहत प्रभावित कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:15 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आपको अपने परिवार का महत्व समझ आएगा। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। करियर में बदलाव आएगा। आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा।
व्यापार: आर्थिक लेनदेन करते समय पारदर्शिता जरूर रखें। दूसरों की बातों में आकर अपने व्यावसायिक निर्णय ना लें।
नौकरी: अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपकी कम बनती है तो आप उनके साथ केवल काम की बातें करें। बेवजह के झगड़े घर का माहौल खराब कर सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। पार्टनर से कमिटमेंट मिल सकता है।
स्वास्थ्य: इम्यूनिटी पर ध्यान देते रहें नहीं तो मौसम में बदलाव के कारण छोटी छोटी परेशानियां लगी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
समय अच्छा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कठिन परिस्थिति में आप समझदारी का परिचय देंगे। किसी बड़ी समस्या को आप आसानी से सुलझा लेंगे।
व्यापार: अति आत्मविश्वास से बचें और महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले जल्दबाजी में ना लें।
नौकरी:नौकरी बदलने का विचार आप कुछ समय के लिए छोड़ दें। आपको अपनी वर्तमान नौकरी पर ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार: घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।
लव: पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत के नजरिये से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
गलत लोगों का प्रभाव जीवन से दूर हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ अच्छे बदलाव महसूस होंगे। संतान के करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको उनका मार्गदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेते समय यदि कोई दुविधा है तो उसके दूर होने की संभावना है।
नौकरी: टीमवर्क पर अधिक ध्यान दें। इससे आपका काम सुचारू रूप से और जल्द पूरा होगा।
परिवार: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। इससे रिश्तों में तालमेल बना रहेगा।
लव: पार्टनर के साथ चल रही है गलतफहमियां दूर होगी।
स्वास्थ्य: यदि पहले से आपको कोई बीमारी है तो कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। काम से जुड़ी अचानक की गई यात्रा आपकी थकान बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। आपकी पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
व्यापार: कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। आज वाद विवाद से आप बचें।
नौकरी: वर्कलोड बढ़ने से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ समय बिताएं और खुलकर अपने मन की बात साझा करें।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। उनकी ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 12:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। कुछ लोग आपके पैसों से आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।
व्यापार: रुका हुआ कोई व्यावसायिक लेनदेन पूरा होगा। अगर आप विदेश में व्यापार करना चाहते हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है।
नौकरी: प्रमोशन होने की संभावना कुछ कम है, लेकिन आप अपनी मेहनत जारी रखें।
परिवार: आप स्वयं को अपनों के करीब महसूस करेंगे। उनका प्यार और समर्थन आपका मनोबल बढ़ाएगा।
लव: आपसी विश्वास कम हो सकता है। ऐसे में आपके बीच कुछ मनमुटाव होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। घर की कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आप पर आ सकती है जिन्हें निभाना आपके लिए काफी कठिन होगा।
व्यापार: मौजूदा बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नौकरी: आपकी तरफ से की गई लापरवाही उच्च अधिकारियों का गुस्सा बढ़ा सकती है। आप संभलकर रहें।
परिवार: घर के सदस्यों के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
लव: अविवाहित लोगों का इंतजार खत्म होगा। आपके मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों से जुड़कर आपको मानसिक शांति मिलेगी। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप उन्हें परास्त करने में कामयाब रहेंगे। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
व्यापार:काम से जुड़ा हुआ कोई फैसला सही साबित होगा और आपको मनचाहा फायदा होगा।
नौकरी: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी।
परिवार: घर में कोई मांगलिक कार्य पूरा होगा। आज परिजनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे।
लव: लव लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने पार्टनर से कोई भी बात ना छिपाएं।
स्वास्थ्य: आपका बढ़ता हुआ वजन कई बीमारियों की वजह बन सकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आर्थिक परेशानी दूर होगी। पुराने कर्ज या उधार से छुटकारा मिलेगा। गलत लोगों की संगत से दूर रहें नहीं तो अनचाही मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: मनचाही स्थिति बनेगी और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
नौकरी: यदि किसी अवसर को आपने छोटा समझकर अनदेखा कर दिया है तो आज आपको काफी पछतावा हो सकता है।
परिवार: कठिन परिस्थिति में आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई बहन की साथ भी रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
लव: जीवनसाथी की खुशियों का ख्याल रखें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य: आपको स्कीन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप पुराने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो आप दबाव महसूस करेंगे। अपनों की खुशियों के बारे में सोचना अच्छा है लेकिन आप स्वयं पर भी ध्यान दें।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको और मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: यदि लगातार आपको सिर दर्द की समस्या हो रही है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











