22nd October Rashifal: कर्क, सिंह, तुला समेत इन 2 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप कोई नई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो यह समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी से बचें। संतान से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।
व्यापार: आज का दिन बहुत अधिक व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
नौकरी: लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो छोटी सी गलतफहमी के कारण अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

22nd October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Kark Singh Kanya Dhanu Makar Kumbh Meen And More

लव: जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके बीच का प्रेम गहरा होगा।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव रहेगा। आपको काफी थकान भी महसूस होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम की सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।
व्यापार: किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की मदद से काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: काम में बदलाव करने के लिए उच्च अधिकारियों की सहायता लेनी पड़ सकती है।
परिवार: अपनी क्षमताओं को पहचानकर आप नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करेंगे तो बेहतर होगा।
लव: अपने वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
स्वास्थ्य: बेवजह के क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। घर के सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं पूरी होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: नई योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें। ज्यादा इधर-उधर बात करने से बचें।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। एक दूसरे के प्रति प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो अपने प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

धन संबंधी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप नौकरी के साथ खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी।
व्यापार: मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी और काम से जुड़ी कुछ नई बातें सीखने का भी अवसर मिलेगा।
नौकरी: यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपके काम की खूब तारीफ हो सकती है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है।
लव: आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। आपको कोई समझौत करना पड़ सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी।
व्यापार: स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
नौकरी: आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। माता-पिता का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी जोड़ों को डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने से बचें। बीच-बीच में आपको ब्रेक लेना चाहिए।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। संतान या परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय जल्दबाजी करने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
व्यापार: अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं।
नौकरी: करियर से संबंधित जो बदलाव हो रहे हैं वह आपको काफी कठिन लगेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आज घर के माहौल में भी सुधार आएगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आप आकर्षण महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सावधान रहना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएगा।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आज रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कोई नई डील पक्की हो सकती है। आपके व्यापार को नई गति मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
व्यापार: व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।
नौकरी: अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे।
परिवार: परिजनों के साथ घूमने फिरने, शॉपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
लव: जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करेंगे। प्रेमी/प्रेमिका के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
स्वास्थ्य: दांतों से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। शाम को दोस्तों और प्रियजनों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि निवेश आदि से जुड़े फैसले आपको बहुत ही समझदारी से लेने होंगे।
नौकरी: आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा।
परिवार: भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। एक दूसरे पर आपको अधिक ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

यदि लंबे समय से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा।
नौकरी: काम के प्रति ज्यादा लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।
परिवार: घर के किसी सदस्य की वजह से तनाव संभव है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव: अगर आपने अपने साथी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने का यह उचित समय है।
स्वास्थ्य: अगर पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप खुद पर ज्यादा ध्यान दें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपके दिन भर की योजना में बाधा आएगी। आर्थिक कारणों से या घर में चल रही किसी समस्या की वजह से आज भाई या बहन के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है।
व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा सफल होगी और आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।
नौकरी: आप समय पर अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी समस्या को दूर करने में उनकी मदद मिलेगी।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। घर के किसी सदस्य को काम या किसी दूसरी वजह से आज घर से दूर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप सुख सुविधा की कुछ चीजों की खरीदारी भी करेंगे।
व्यापार: कुछ नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
नौकरी: यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, October 22, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion