Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
कैसा रहेगा 22 सितंबर रविवार का दिन? मेष से लेकर मीन राशि वालें पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन अच्छा है, आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।
व्यापार: अचानक बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे।
नौकरी: आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप को परिणाम मिलेगा।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। आज बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
लव: प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आपके रिश्ते की नई शुरुआत होगी।
स्वास्थ्य: खुद के लिए पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें।
व्यापार: अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले खुद ही सोच समझकर लें। दूसरों के बहकावे में ना आएं।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें।
परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: रात को हल्का और सुपाच्य भोजन ही करेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचारकर लें। जल्दबाजी महंगी साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कहीं हुई बात किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: किसी भी तरह के बदलाव से बचें। आपको अपने वर्तमान व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। खुद पर काबू रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
परिवार: व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करने से करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में आपको कुछ कठिनाई हो सकती है। ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए।
नौकरी: यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
परिवार: माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने की भी योजना बन सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन होने की संभावना है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार अपनों को आपसे दूर कर सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के टकराव से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव बढ़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आएंगे।
परिवार: घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। वाद विवाद होने की संभावना है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका को अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों से जुड़ा बड़ा लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
व्यापार: आपकी व्यावसायिक योजना में कोई बाधा आ सकती है लेकिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी करने से बचें।
परिवार: घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। परिवार से जुड़े फैसले लेने से पहले बड़े बुजुर्गों की राय जरूर लें।
लव: जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आपको कुछ नई जानकारियां भी प्राप्त होगी। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: काम को लेकर यदि कोई समस्या है तो आज वह दूर हो सकती है और आपको लाभ कमाने का भी मौका मिलेगा।
नौकरी: खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें। एक समय पर एक ही काम करें।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप शांति से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मामले में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। कुछ लोग आपको ठगने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे।
व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है। आप काफी उत्साहित रहेंगे।
नौकरी: यदि उच्च अधिकारियों ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का भी फैसला कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:50 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापारियों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो व्यर्थ की चीजों से दूर रहें।
व्यापार: भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
नौकरी: उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। छोटो का भी सहयोग प्राप्त होगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: यदि कोई समस्या हो रही है तो आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:52
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
व्यापार: किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की योजना बन सकती है। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।
नौकरी: सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोगात्मक व्यवहार आपका काम और भी आसान बना देगा।
परिवार: रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। अपनों के लिए कुछ खास करने की योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: बदहजमी, पेट दर्द, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है काफी दिनों बाद आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है दिखावे में ना रहे काम से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी और आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे
व्यापार: काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने से बचें। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
नौकरी: विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी का परिचय देना होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें।
परिवार: पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारे गिले शिकवे भूलकर आप एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा आज अपनों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बच्चे अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहे हैं यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उसे नजर अंदाज करने से बच्चे नहीं तो मुश्किल हो सकती है
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।
नौकरी: सहकर्मियों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें नहीं तो कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय ले जाने की कोशिश करेंगे।
परिवार: अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर ना लगाएं।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











