Aaj Ka Rashifal 23rd August: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा अपनी मेहनत का अच्छा फल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है, लेकिन आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा। आज आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। लापरवाही ना करें।

व्यापार: अच्छे फायदे के लिए सोच समझकर रणनीतियां बनाएं। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला नुकसान करा सकता है।

23rd August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Tula Dhanu Meen And More

नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको तेजी से अपने काम पूरे करने होंगे।

परिवार: रिश्तों में चल रही है गलतफहमी और बढ़ सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।

लव: प्रेमी/प्रेमिका से खुलकर अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहें।

व्यापार: धन संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें।

नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी।

परिवार: घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

लव: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।

स्वास्थ्य: सिर दर्द, अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पायेंगे। धन लाभ होने से पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।

व्यापार: किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

लव: जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज आपको खुश कर देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता मिलेगी।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:30

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। काम को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपके बारे में गलत बातें फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी नए कार्य की भी योजना बन सकती है।

नौकरी: विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

परिवार: गंभीर मुद्दों में बोलने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं।

लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। आपको समझदारी से मामले को सुलझाना होगा।

स्वास्थ्य: जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने से बचना होगा। काम को लेकर ज्यादा तनाव ना लें। अपना दिमाग शांत रखें और धैर्यवान रहें। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

व्यापार: जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले के कारण नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की जरूरत है।

नौकरी: अचानक ट्रांसफर होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

परिवार: घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। अपने रिश्तों को अहमियत दें।

लव: जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। गुस्से में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो।

स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब के सेवन से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:36

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

संपत्ति से जुड़ा कोई मामला यदि कोर्ट में चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। काम से जुड़ी कोई समस्या तनाव बढ़ा सकती है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लेना होगा। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

व्यापार: किसी कार्य में रुकावट आएगी, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है।

नौकरी: यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको बड़ों की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं।

लव: रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन लगातार बैठकर काम ना करें।

शुभ रंग:गोल्डन

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:15 से 10:50 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन रुका हुआ है तो आज उसके भी पूरे होने की संभावना है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अपनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

व्यापार: कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

नौकरी: दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके कार्यों में बाधा आएगी।

परिवार: अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

लव: जीवनसाथी आपका काफी ख्याल रखेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:2

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। अचानक कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपके उग्र स्वभाव की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीला लाने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है।

व्यापार: विपरीत परिस्थितियों में घबराने की जगह हिम्मत से काम लें। जल्द लाभ कमाने के चक्कर में गलत रास्ते ना अपनाएं।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी तरक्की का भी संकेत मिलेगा।

परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपना पक्ष आपको शांति और समझदारी से रखने की आवश्यकता है।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। प्रेमी /प्रेमिका के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: कान सी जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दिन काफी सकारात्मक रहेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा और आपकी चिंता दूर होगी। काम से जुड़ा प्रयास सफल होने की संभावना है। आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है।

व्यापार: व्यावसायिक लेनदेन पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।

नौकरी: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। पैसों को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है।

लव: पार्टनर के साथ चल रहा है विवाद खत्म होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य: आंखों की अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है, लेकिन पैसों के मामले में आपको बहुत ही समझदारी दिखाने की जरूरत है। ककार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेंगे।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। अपनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

लव: जीवनसाथी आपके लिए कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहना होगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आराम पर ज्यादा ध्यान दें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। आपको झगड़े झंझट से बचने की जरूरत है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने का प्रयास करना चाहिए। लापरवाही महंगी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ नई खरीदारी भी कर सकते हैं।

व्यापार: बड़ा आर्थिक होने की संभावना है। आपके व्यावसाय को नई दिशा मिलेगी।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो शांति से बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है।

लव: जीवनसाथी का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य: कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10:20 तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

विधार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो हो सकता है कोई रुकावट आए, लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक आपको काम सी जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

व्यापार: छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

नौकरी: करियर में बदलाव आएगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

परिवार: यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है और उनके विवाह में अड़चन आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: मसालेदार, तली, भुनी चीजों से परहेज करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, August 23, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion