Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
23rd September: मेष, कन्या, वृश्चिक सहित इन 3 राशि वालों को मिलेगा आज किस्मत का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही सुखद रहेगा। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यापार: अच्छे फायदे के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। कोई भी कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। ज्यादा क्रोध करना आपके लिए ठीक नहीं है।
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेम जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका कोई बनता हुआ कार्य अटकने की संभावना है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है।
व्यापार: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
नौकरी: यदि काम का बोझ अधिक है तो योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें। जल्दबाजी से बचें।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा।
लव: यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देना चाहते हैं तो दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच दूरियां आने की संभावना है। सेहत को प्राथमिकता दें। काम के साथ आराम भी करें।
व्यापार: बिजनेस में चुनौतियां रहेगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: आपके काम की तारीफ होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
लव: प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। आपके साथी से जुड़ा कोई राज आपके सामने आ सकता है।
स्वास्थ्य: आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। आपको किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
व्यापार: काम से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
नौकरी: यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर आपको अपने रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यर्थ की चिताओं को भूलकर खुश रहने का प्रयास करें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
व्यापार: यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो सारी जानकारियां अच्छी तरीके से प्राप्त कर लें।
नौकरी: पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने ना दें। अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: अपनों के साथ ज्यादा समय बिताएं। बड़े बुजुर्गों से अपने मन की बात साझा करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
लव: प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। ज्यादा चिंता करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कोई ऐसी घटना घट सकती है जो आपको भावुक कर देगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी, लेकिन लापरवाही के कारण यह मौका आपके हाथ से छूट सकता है।
नौकरी: दफ्तर में कठिन कार्यों को बड़े ही ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। यदि छोटी सी भी गलती होती है तो इसका असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।
लव: बातचीत के द्वारा जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को खत्म करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: अपनी सेहत पर आप ज्यादा ध्यान देंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन रही है तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। बच्चों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर पढ़ाई में उनकी मदद करने का प्रयास करें।
व्यापार: काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर भी लग सकता है।
नौकरी: आपके काम की तारीफ होगी और आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
परिवार: काम के साथ परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपके अपनों को आपकी जरूरत है।
लव: एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की आप खरीदारी भी करेंगे।
व्यापार: व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। बेहतर होगा आज आप कोई भी नया काम ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
परिवार: परिजनों के साथ बाहर घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: खानपान पर अधिक ध्यान दें। जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। अपनों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
व्यापार: उधार लेनदेन करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। भविष्य में यह आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
नौकरी: आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता या पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
लव: अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह से जुड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
बेकार की चिताओं से दूर रहें और खुद को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। व्यर्थ के खर्चों से आपको बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है।
व्यापार: यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं और साझेदार के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: व्यक्तिगत मामलों में आपके परिजनों की दखलअंदाजी आपको कुछ ज्यादा पसंद नहीं आएगी। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।
लव: अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाना होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खाने-पीने में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराश हो सकती है। इस बात को सोचकर आप अपना समय नष्ट ना करें। बल्कि अपनी गलतियों से सबक लें और एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। माता पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यापार: प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी और आप कड़ी मेहनत करेंगे।
नौकरी: अति आत्मविश्वास से बचें और अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: माता-पिता का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
लव:विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मन अशांत रहेगा और आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। खुद को तरोताजा और सकारात्मक रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
व्यापार: मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है।
नौकरी: आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके साथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।
स्वास्थ्य: शरीर की किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











