Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 24th August: आज बन रहा है शुभ वृद्धि योग, इन 5 राशि वालों की रहेगी चांदी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके प्रभाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप कोई अच्छा कार्य करने वाले हैं और उसमें बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
व्यापार: आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक निर्णय लेंगे।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां दोबारा लौटेगी।
स्वास्थ्य: सारी चिताओं को भूलकर आप स्वयं पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे और आपका उत्साह बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ होगा। सकारात्मक प्रवृति के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इसका अच्छा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे।
नौकरी: यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों को उसे सौंपने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें।
परिवार: आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करेंगे। बच्चों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: बासी भोजन से परहेज करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ा लेनदेन सोच समझकर करें नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ज्यादा चिंता करने की आदत आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। आपको अस्पताल का भी चक्कर लगाना पड़ेगा।
व्यापार: कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। दूसरों के बहकावे में ना आएं।
नौकरी: समय का ध्यान रखें और योजनाबध्द तरीके से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आने की संभावना है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
घर में मेहमानों के आने से माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। वाद विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम में आपकी रुचि बनी रहेगी। आप और भी बेहतर ढंग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।
व्यापार: विस्तार संबंधी योजना पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग मिलेगा।
नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और ठीक से आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने रिश्ते को महत्व दें।
स्वास्थ्य: बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले का गलत परिणाम भुगतना पड़ेगा। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके व्यवहार की आलोचना होगी।
व्यापार: काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ कागजी काम पूरा होगा।
नौकरी: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे।
परिवार: छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत घर का माहौल बिगाड़ सकती है।
लव: जीवनसाथी की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
संतान की गतिविधि को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करें। आपको कुछ समय धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए भी निकालना चाहिए। इससे आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि किसी नए कार्य की योजना बना रही है तो आपकी योजना में रुकावट आ सकती है।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा।
परिवार: परिजनों के लिए आप कुछ नई खरीदारी करेंगे। एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: खाली पेट चाय के सेवन से बचें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपने पढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखना आपके लिए बहुत ही जरूरी है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी स्थिति मजबूत होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
व्यापार: कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बड़ा कर्ज लेने से बचें।
नौकरी: यदि हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट खत्म होगी।
लव: जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इससे आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में नहीं है ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई रुकावट आ सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा। काम के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
व्यापार: किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें और नियम के अनुसार अपने काम करें।
नौकरी: तरक्की का संकेत मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को और कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को आपको शांति से सुलझाने की कोशिश करनी होगी। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य: कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अपनों की नाराजगी बनी रहेगी। रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपने समय का सदुपयोग करें और जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो अधिक सतर्क रहें।
व्यापार: कोई कठिन फैसला लेने में आपको दिक्कत महसूस होगी, लेकिन किसी करीबी के सहयोग से आपकी मुश्किल हल हो सकती है।
नौकरी: आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
परिवार: घर के बड़ों की किसी बात से यदि आप सहमत नहीं है तो आपको बहुत ही शांति से अपनी बात समझाने का प्रयास करना होगा।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और खान पान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव भी करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपकी अच्छी वाणी और व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने से आपको काफी सुकून मिलेगा। यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरुर करें।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचारकर लें। निवेश आदि करने के लिए समय उचित नहीं है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आपको काफी बेहतर महसूस करेंगे।
लव: यदि प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में स्थिति सुखद रहेगी। आप कठिन फैसला भी बड़ी ही आसानी से लेंगे। कुछ लोगों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। युवाओं को बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह करियर पर फोकस करना चाहिए।
व्यापार: यदि आपके किसी कार्य में आर्थिक बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
लव: यदि जीवनसाथी की किसी बात से आप सहमत नहीं हैं तो आपको शांति से उन्हें समझाने का प्रयास करना होगा। झगड़े झंझट से दूर रहें।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षमता बेहतर होगी और आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन आय का नया स्रोत भी बन सकता है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है।
व्यापार: अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखें। कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करना होगा। आज आपके व्यवहार की आलोचना हो सकती है। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
परिवार: भाई या बहन के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











