Aaj Ka Rashifal 24th July: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, धन धान्य में वृद्धि के साथ बढ़ेगा मान सम्मान

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। अपना भला बुरा आप स्वयं ही समझते हैं। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी योग्यता और क्षमता का आप भरपूर इस्तेमाल करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अच्छी तरह सोच समझ लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।

24th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Kanya Dhanu Tula Meen And More

नौकरी: कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज कार्यभार भी कुछ कम रहने की संभावना है।

परिवार: अपने घरेलू मामलों में बाहर के लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना नहीं तो बात बनने की जगह बिगड़ सकती है।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

स्वास्थ्य: कमजोर इम्यूनिटी के कारण समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन कोई भी रिश्ता बनाने से पहले आप इन्हें अच्छी तरह सोच समझ लें आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है आमदनी बढ़ाने के के प्रयास रंग लाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है नहीं तो घर की शांति भंग हो सकती है।

व्यापार: बड़ा व्यवसायिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा।

परिवार: घर के किसी सदस्य के कारण समस्या हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11:30 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सेहत को अनदेखाना करना भारी पड़ सकता है। आपको अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। बिना सोचे समझे आज किसी से कोई भी वादा ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है।

व्यापार: कोई बढ़िया अवसर हाथ से निकल सकता है, ऐसे में आपको काफी निराशा होगी।

नौकरी: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पिता की ओर से लाभ संभव है।

लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:23

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहें। बच्चों की गतिविधियों पर आपको अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है।

व्यापार: रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने के लिए संभावना है।

नौकरी: दफ्तर में आपको आपका मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे।

परिवार: काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आपको गंभीरता से लेने की जरूरत है।

लव: वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। खाने पीने का ध्यान रखें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज घूमने फिरने और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, लेकिन अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज करने से बचें। कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

व्यापार: बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। आपका व्यवसाय जल्द ही दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा।

नौकरी: आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सकारात्मक रहें, जल ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी।

परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

लव: आपको अपनी लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके साथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे।

स्वास्थ्य: बुखार सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:ग्रे

शुभ अंक:19

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानी दूर होने में थोड़ा समय लगेगा। आप धैर्यवान रहें। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। काम से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

व्यापार: अपेक्षा से अधिक मुनाफा हो सकता है। आप कुछ नया करने की भी योजना बना सकते हैं।

नौकरी: अपनी मेहनत जारी रखें जल्द ही मनचाहा काम मिलेगा और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

परिवार: माता पिता के साथ मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। आपको काफी शांति और सुकून महसूस होगा।

लव: जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। प्रेमी जोड़ों का दिन यादगार रहेगा।

स्वास्थ्य: लगातार काम करने की वजह से आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:45

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने की कोशिश करें नहीं तो आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा।

परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में सुधार आएगा।

लव: जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।

स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:11

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

व्यापार: पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपके मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आप सकारात्मक रहें और अपने काम पर ध्यान दें।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। ऐसे में आपकी सेहत और बेहतर होगी।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:28

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

अपनी मेहनत से कमाई हुए धन का सही इस्तेमाल करें नहीं तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में भी किसी के दिल को ठेस ना पहुंचाएं।

व्यापार: यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अपने वर्तमान व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें।

नौकरी: किसी सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दफ्तर में इस तरह की बातों से बचें।

परिवार: आपका जिद्दी स्वभाव घर का माहौल खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।

लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:7

शुभ समय: प्रातः 7:15 बजे से 10:15 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखने में आप सफल रहेंगे। इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

व्यापार: कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। अपने कागजी काम आप पूरे करके रखें।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। आपको उनके सुझाव पर अमल करना चाहिए।

परिवार: संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

लव: जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही ना करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (AquariusDaily Horoscope)

यदि आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। किसी खास का साथ आपको मिल सकता है। काम पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपना कोई भी काम कल के लिए ना टालें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है।

व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन ठीक नहीं है।

नौकरी: आज आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप छोटी छोटी गलतियां ना करें।

परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।

लव: जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: बिना डॉक्टर से सलाह के किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:33

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

वर्कलोड अधिक रहेगा और आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप काफी प्रफुल्लित महसूस करेंगे।

व्यापार: आए के नए स्रोत बनेंगे और व्यावसायिक गतिविधियों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

नौकरी:काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा तरक्की के रास्ते खोल देगी।

परिवार: रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। किसी विशेष मुद्दे पर परिजनों के साथ विचार विमर्श हो सकता है।

लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, July 24, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion