Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 24th October: कर्क, कन्या और धनु राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी समय निकालें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
व्यापार: सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है।

नौकरी: आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: काम का दबाव बढ़ने के कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। पढ़ाई पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
व्यापार: आर्थिक समस्या की वजह से मन परेशान रहेगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। इस अवसर को आप हाथ से जाने न दें।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। अपनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: आपके महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह की चर्चा हो सकती है।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
काम के साथ आप परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे।
व्यापार: अगर कोई बड़ी डील पक्की होने वाली है तो हो सकता है कोई छोटी-मोटी बाधा आए। आपकी यह समस्या अस्थाई है।
नौकरी: मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में आप कामयाब रहेंगे।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
लव: आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। प्रेमी /प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
स्वास्थ्य: आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। जल्द ही आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
व्यापार: कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:15 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
काम से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। आपको धैर्यवान रहना होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें अन्यथा किसी करीबी के साथ अनबन हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
व्यापार: अगर आप नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें।
नौकरी: काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है।
परिवार: आपका अनियंत्रित क्रोध घर का माहौल बिगाड़ सकता है।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
स्वास्थ्य: व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। आपको रोजाना मेडिटेशन करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ समय: 7 बजे से 11:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा रहेगा। सारी चिताओं को भूलकर आप स्वयं पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ, हवन आदि में भी हिस्सा ले सकते हैं। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने की संभावना है।
व्यापार: आज आप काम से जुड़ा जो भी महत्वपूर्ण फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं का हल आपको शांति से ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: अपने व्यावसायिक फैसले स्वयं ही लेने का प्रयास करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें।
नौकरी: आपकी छोटी सी लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं।
लव: लव लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ एक दूसरे पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:41
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय का नया स्रोत बनने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
परिवार: भाई या बहन के विवाह से जुड़ी चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और बाहर के खाने से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।
व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा अचानक टल सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की जरूरत है।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। प्रेमी /प्रेमिका के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
व्यापार: व्यापार में वृद्धि होगी। नया निवेश करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही होगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते को महत्व दें।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक होगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है।
व्यापार: नए अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपको काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता की सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी।
लव: प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। काम को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। यदि कोई समस्या है तो उचित समय आने पर उसका समाधान जरूर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे।
व्यापार: व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है।
नौकरी: वर्कलोड बढ़ने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। मन में नौकरी बदलने का भी विचार आएगा।
परिवार: घर में चल रही इस समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
लव: रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











