मेष, वृषभ, कुंभ राशि वालों को मिलेगी आज अपार सफलता, इनकी भी होगी मनोकामना पूरी, पढ़ें अपना भविष्यफल यहां

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए आपको खुद के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: यदि आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें।

24th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Singh Tula Dhanu Makar Meen And More

नौकरी: आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल मिल सकता है। आज आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

लव: जीवनसाथी पर आपका भरोसा बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:36

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।

व्यापार: यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप अच्छी तरह से सोच समझकर ही अपना निर्णय लें।

नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें।

परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर माता-पिता के साथ चर्चा हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है लेकिन जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान भी होगा।

स्वास्थ्य: खाली पेट चाय कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अपनों को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पैसों को लेकर साझेदारी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है।

नौकरी: आप अपने काम पर ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

परिवार: यदि आप परिजनों के लिए कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है और आपको काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता बढ़ेगी।

व्यापार: उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

नौकरी: एक साथ कई कार्य पूरे करने से बचें नहीं तो आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है।

परिवार: घर की जिम्मेदारियों को आप ठीक से निभाएंगे। अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिलेगी।

स्वास्थ्य: कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 6:30 बजे तक


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

काम से जुड़ी किसी अनचाही समस्या से आपका सामना हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आपको सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उचित है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। क्रोध और तनाव से दूर रहें।

व्यापार: आर्थिक लेनदेन करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे।

नौकरी: अचानक काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

परिवार: यदि घर के बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है।

स्वास्थ्य: बुखार, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

राजनीति और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाली है।

व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर आगे निकलने में सफल रहेंगे।

नौकरी: नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम मिलेगा।

परिवार: घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं और उनके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। अपने बीच किसी भी तरह की गलतफहमी उत्पन्न न होने दें।

स्वास्थ्य: मौसम का प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

अपने समय का सदुपयोग करें और व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें। निजी जीवन में चल रही है किसी समस्या का समाधान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अपने खर्चों की लिस्ट में आपको कुछ कटौती करने की आवश्यकता है।

व्यापार: इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई है। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती करने से बचें।

नौकरी: अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। बेवजह की बातों से दूर रहें।

परिवार: पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो खाने-पीने में लापरवाही बिल्कुल ना करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:45

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ना करें। यदि कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने जरूरी कागज साथ में रखना ना भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें।

व्यापार: कार्यक्षमता को बेहतर करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है।

नौकरी: काम को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें। यदि वर्कलोड अधिक है तो आप योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें।

परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

लव: युवा वर्ग को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के चक्कर में आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:30

शुभ समय: सुबह 9:40 से 11:20 तक


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

पैसों के मामले में दिन अनुकूल है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे।

व्यापार: आपको काफी एक्टिव रहना होगा। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

परिवार: घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

लव: कठिन समय में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक मामले में आप लकी रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंता बढ़ेगी। बेहतर होगा आप शांति से बैठकर अपने बीच की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का ऑफर मिल सकता है। यदि कोई काम अटका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है।

नौकरी: आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।

लव: नकारात्मक विचारों का प्रभाव आप पर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।

स्वास्थ्य: आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

व्यापार: इस समय आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें।

नौकरी: आपको समय का पूरा ध्यान रखना होगा। हो सकता है आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे।

परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही सुकून भरा समय बिताएंगे।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के मन की बात जानने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यदि किसी प्रॉपर्टी, वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बन रही है तो आपको अपनी यह योजना कुछ समय के लिए स्थगित करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में बाधा आ सकती है। माता का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

व्यापार: व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको ऐसी लापरवाही करने से बचना होगा।

नौकरी: तरक्की में बाधा आ सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

परिवार: घर के सदस्यों के विचारों को ठीक से समझने की कोशिश करें अन्यथा व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है।

लव: वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आएगी।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, September 24, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion