Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
वृषभ, वृश्चिक, कुंभ समेत इन 2 राशि वालों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देना। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
व्यापार: व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। आपको मनचाहा लाभ हो सकता है।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: क्रोध और अलंकार का त्याग करें नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने से घर का माहौल खराब हो सकता है।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच नोंक झोक होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आराम पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप खुद पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको काफी संभलकर रहना होगा। विद्यार्थियों को मनपसंद कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
व्यापार: व्यावसायिक योजनाएं सफल होगी और लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से की जगह शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। आपकी लापरवाही अपनों को आप से दूर कर सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले का गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। अपने काम आपको समय पर पूरे करने का प्रयास करना होगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आप अपने रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: पेट में जलन, एसिडिटी, दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आप बातचीत के जरिए उसे सुलझाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी।
व्यापार: किसी नुकसान की भरपाई होने से आपको राहत मिलेगी। आप कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिलेगी।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की कोई सलाह के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। भाई या बहन के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
लव: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: रोजाना योग और ध्यान करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आज आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। जल्दबाजी में अक्सर आप कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जो आपको और आपके अपनों को परेशानी में डाल देते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
व्यापार: व्यावसायिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। बड़े फायदे के चक्कर में छोटे मुनाफों को अनदेखा ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।
लव: जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो घूमने फिरने के लिए उनकी पसंदीदा जगह पर जाएं।
स्वास्थ्य: खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Kanya Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत बन सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है।
नौकरी: आज समय से पूर्व आपके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपको तनाव दे सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा।
लव: यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपने शब्दों का प्रयोग आपको बहुत ही तोमोल कर करना होगा। आपकी कही हुई किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। लोगों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। अपना भला बुरा आप खुद समझते हैं।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा।
नौकरी: सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। परिजनों के लिए आप तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य:सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पेशेवर जीवन में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। किसी करीबी की ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। आज अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यापार: बड़ा आर्थिक फायदा होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है।
परिवार: पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बन सकती है।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: उचित खान पान के साथ आपको रोजाना व्यायाम भी करना चाहिए।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। व्यर्थ की बातों से दूर रहें। यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। काम से जुड़ा कोई प्रयास विफल होने के कारण आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपको धैर्यवान रहना होगा।
व्यापार: अगर आप अपना व्यवसाय विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
नौकरी: काम पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही महंगी साबित होगी।
परिवार: पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की आवश्यकता है।
लव: प्रेम विवाह करने का आपका सपना पूरा होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरों की बातों में ना आएं। अपने फैसले खुद ही सोच समझकर लें। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपने निर्णय लें।
नौकरी: बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें।
परिवार: आपके व्यक्तिगत मामलों में घर के सदस्यों की ज्यादा दखलअंदाजी आपको तनाव दे सकती है। अपनों के खिलाफ जाकर कोई भी काम ना करें।
लव: प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: वजनदार चीज उठाने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। पेंडिंग कार्य पूरे होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट करने की जगह पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है।
व्यापार: कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ बहसबाजी करने से बचें। इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: किसी पुराने संपर्क से अच्छा फायदा हो सकता है। रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए समय उचित है।
नौकरी: काम का दबाव अधिक रहने के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











