Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 25th July: धन और सेहत के मामले में ये 3 राशि वाले रहें आज सावधान, जानें क्या है आपके भाग्य में
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको सही धन प्रबंधन की आवश्यकता है। जल्द सफलता पाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। अपने वर्तमान व्यवसाय पर ध्यान दें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप छोटा ब्रेक लें और पूरी ऊर्जा के साथ दोबारा वापसी करें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको सोच समझकर अपना पक्ष रखना होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। अपने बीच अहंकार ना आने दें।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दूसरों से अपनी तुलना ना करें अन्यथा आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपको अपनी काबिलियत पहचाननें की जरूरत है। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
व्यापार: काम में वृद्धि होगी। अचानक बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है।
नौकरी: अपने काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बच सकते हैं।
परिवार:रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें और देर तक खाली पेट ना रहें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10:20 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कुछ अनुभवी और सकारात्मक लोगों का साथ मिलेगा। ऐसे में आपकी सोच में भी अच्छे बदलाव आएंगे। घर के कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। बिना सोचे समझे किसी के भी मामले में बोलने से बचें।
व्यापार: नया काम करने का मौका मिल सकता है। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई होगी।
नौकरी: सहकर्मी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन जब तक आपका खुद का काम पूरा ना हो दूसरों की मदद करने से बचें।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहने की संभावना है। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है।
लव: अगर आप शादीशुदा हैं तो पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। प्रेमी जोड़ों का दिन यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य: बासी भोजन का सेवन करने से बचें। इसके अलावा मसालेदार और तली भूनी चीजों से भी दूर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 11:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
किसी करीबी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आर्थिक मामलों में ज्यादा लापरवाही ना करें। कर्ज और उधार लेने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
नौकरी: बेकार की बातों में उलझने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें नहीं तो आपका कोई जरूरी काम आज अधूरा रह जाएगा।
परिवार: क्रोध और अहंकार की भावना से बचें नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
स्वास्थ्य: कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बाहरी गतिविधियों में आज आपका ज्यादा समय जाएगा। ऐसे में आप घरेलू जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा नहीं कर पाएंगे। काम से जुड़ी कुछ चुनौतियां रहेगी लेकिन आप उनका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
व्यापार: छोटी मोटी परेशानियां रहेगी, लेकिन बावजूद इसके आप प्रयास करते रहेंगे।
नौकरी: दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज एक साथ कई कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपके गुस्से और जिद्दी स्वभाव के कारण आपकी आलोचना हो सकती है।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी।
स्वास्थ्य: क्रोध और तनाव से दूर रहें। विशेष रूप से अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो सतर्क रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:38
शुभ समय: शाम 6 बजे शिवरात्रि 9:05 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी घरेलू समस्या का समाधान मिलने के कारण आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यदि आप आए का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना आप पर भारी पड़ सकता है।
व्यापार: रुका हुआ व्यवसायिक लेनदेन पूरा होगा। आपको नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नौकरी: अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखें। उनके गुम होने की वजह से आपका काम अटक सकता है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ गेट टूगेदर की भी योजना बन सकती है।
लव: अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। धन संबंधी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। काम को लेकर लापरवाही ना करें। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे, उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी।
व्यापार: किसी काम को आप यदि आप सहज समझ रहे हैं तो उसमें चुनौतियां आ सकती हैं। आपको धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और उच्च अधिकारी आपसे आपकी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनकी शादी पक्की हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होगा। यदि आप अपने प्रेम के बंधन को विवाह में बदलना चाहते हैं तो परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:15 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि आप काम से जुड़े बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो उसे पर अमल करने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
व्यापार: अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आपका नुकसान होने की संभावना है।
नौकरी: काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: शरीर में खून की कमी की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धार्मिक गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। गुस्से और अहम की वजह से आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी: आप पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है।
परिवार: संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपको उनकी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए गलत आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप दिल की जगह दिमाग का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। काम से जुड़ी चुनाव चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है।
व्यापार: पुराने संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। धन संबंधी मामले में सफलता मिलेगी।
नौकरी: अचानक वर्कलोड बढ़ सकता है। आप सभी काम योजना के अनुसार पूरे करें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई समझौता करना पड़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा ना लें।
स्वास्थ्य: अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः7 बजे से 11 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
निराशा से बचें और खुद को प्रेरित बनाए रखने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण है इसका सदुपयोग करें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। खुद के बारे में भी सोचें।
व्यापार: पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी और कार्यों में गती आएगी।
नौकरी: आप पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपना काम करने करेंगे। आज आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी।
परिवार: घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। खासतौर पर आज पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: अपने रिश्ते को लेकर यदि मन में कोई भी दुविधा है तो खुलकर अपने पार्टनर से बात करें।
स्वास्थ्य: सेहत जुड़ी किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की ना करें। कार्यभार अधिक रहने की वजह से अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को आप अनदेखा कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
व्यापार:ज्यादा बड़े फायदे की उम्मीद ना रखें। आज सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखना होगा।
परिवार: संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं। मुमकिन है में भविष्य में आपकी यह योजनाएं फलीभूत होंगी।
लव: जीवनसाथी का सहयोगयात्मक व्यवहार आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशनुमा बनाएगा।
स्वास्थ्य: मौसम में बदनाम का असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











