Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Aaj Ka Rashifal 25th October: आज 25 अक्टूबर, शुक्रवार को बन रहा है गौरी योग का शुभ संयोग, इन 5 राशि वालों पर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा लेकिन हो सकता है आज वर्क लोड अधिक रहे। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होगी। अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का आपका सपना पूरा होगा।
नौकरी: आपकी मेहनत और ईमानदारी उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगी। आपकी तरक्की होने की संभावना है।
परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ हंसी मजाक में दिन व्यतीत होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका को आप अतिरिक्त समय देंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन भी आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
व्यापार: काम से जुड़ा लिया हुआ कोई फैसला सही साबित होगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नौकरी: आप समय से पूर्व अपने कार्य पूरे कर लेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: खुद को पर्याप्त आराम भी देंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार के मामले में दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार: हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई हो सकती है। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इसका अच्छा नतीजा जल्द आपको मिलेगा।
परिवार: वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। अनजाने में ही आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकतेे हैं।
लव: लव लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आपको एक दूसरे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है। शाम के समय दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा हस्तक्षेप करने ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में कोई समस्या हो सकती है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल मिलेगा।
परिवार: घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। भाइयों के साथ अनबन हो सकती है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में न लें।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आपको उन पर गर्व महसूस होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। काम से जुड़े सुझावों पर आपको गौर करना चाहिए।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं।
नौकरी: इधर-उधर की बातों में समय नष्ट न करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके पार्टनर काफी अच्छे मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: यदि लगातार सिर दर्द की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। जीवनसाथी को सेहत को लेकर आज चिंता हो सकती है। आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है।
व्यापार: काम से जुड़े फैसले लेने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। बड़ा निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।
नौकरी: अगर आप अपनी तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप परिजनों को अधिक समय दे पाएंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपसी समझ और बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा है। अपनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने का संकेत मिल रहा है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। काम से जुड़े फैसले आप समझदारी से लेंगे।
व्यापार: कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा।
परिवार: रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप अपने पार्टनर के ख्यालों में डूबे रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यर्थ की चिताओं से आप घिरे रहेंगे। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें।
व्यापार: अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। हालांकि नए कार्य की शुरुआत करने में आप ज्यादा जल्दबाजी न करें।
नौकरी: अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करने की कोशिश करें। इससे आपके काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार: निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपको कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा।
लव: जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें अन्यथा वैवाहिक जीवन में आपके प्रिय दिलचस्पी कम हो सकती है।
स्वास्थ्य: अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आप सावधान रहें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है।
व्यापार: काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनों का सहयोग मिलेगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
लव: यदि प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह और बढ़ सकती हैं। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों पर ध्यान ना दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की संभावना है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।
नौकरी: समय का ध्यान रखें नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लगाएं।
लव: लव लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
काम से जुड़ी की हुई यात्रा सफल होगी। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलने की संभावना हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।
व्यापार: अतीत में किए हुए किसी निवेश का उचित परिणाम मिलने की संभावना है।
नौकरी: अगर आप नौकरी के साथ कोई और पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार: माता-पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। वे आपके फैसले का समर्थन करेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने व्यवहार में बदलाव करने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए समय उचित है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुका है तो वह पूरा हो सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार: अगर आप बड़े ग्राहकों के साथ डील करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। छोटी सी लापरवाही महंगी साबित होगी।
नौकरी: काम के सिलसिले में यदि हाल ही में आपने कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम मिल सकता है।
परिवार: माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और समर्थन मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
स्वास्थ्य: फिट और एक्टिव रहने के लिए अपनी दिनचर्या में आप कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications