Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Aaj Ka Rashifal 25th September: मिथुन, धनु और मकर सहित इन 2 राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उधर चढ़ाव से भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।
व्यापार: कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते समय आप जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: अपना कोई भी काम उच्च अधिकारियों को सौंपने से पहले एक बार रिचेक जरूर कर लें।

परिवार: घर का वातावरण सामान्य रहेगा। अपनों को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दूसरों की आलोचना करने से बेहतर होगा आप स्वयं के अंदर कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।
व्यापार: कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से भी जुड़ सकते हैं।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। अपनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। खुद पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सोचे विचारे सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। रिश्तों के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी करीबी की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आपको अपने मनपसंद पकवानों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
व्यापार: किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में बढ़त होगी।
नौकरी: आपके काम की प्रशंसा होगी लेकिन आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहना होगा।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप को धैर्यवान रहें और अच्छा सोचें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
व्यापार: पैसों को लेकर वाद विवाद से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दे सकते हैं। कोई भी काम करने में आप ज्यादा आनाकानी ना करें। आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। समय का पूरा ध्यान रखें। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए।
व्यापार: दूसरों के बहकावे में ना आएं। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले खुद ही सोच समझकर लें।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
परिवार: आपका गुस्सेल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। आपके कड़वे शब्द अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। वहीं कुछ मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा भी मिलेगा।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आप काम पूरा होगा।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी मजाक में व्यतीत होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से की जगह शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: देर तक भूखा ना रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेंगी। आपको अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेने की आवश्यकता है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद आप ले सकते हैं।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिलेगा।
स्वास्थ्य: काम का दबाव और तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आप व्यर्थ के झंझटों में फंस सकते हैं। ऐसे में आपका काफी समय नष्ट होगा। काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
व्यापार: महत्वपूर्ण कार्यों को अपनी देखरेख में ही करवाएं तो बेहतर होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसके पूरे होने से आपको काफी राहत मिलेगी।
परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।
स्वास्थ्य: अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
व्यापार: बड़ा आर्थिक फायदा होने से पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपका टारगेट आज आसानी से पूरा हो सकता है।
परिवार: माता पक्ष से लाभ संभव है। परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।
स्वास्थ्य: गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
व्यापार: आपकी योग्यता और काबिलियत आपको बड़ी सफलता दिला सकती है।
नौकरी: काम के प्रति आपका समर्पण आज बॉस को काफी प्रभावित करेगा। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
परिवार: घर में चल रही समस्या दूर होगी और रिश्तों में सुधार आएगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है, लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
व्यापार: बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की भी मदद मिलेगी।
परिवार: पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ अच्छा रहेगा और आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपनों की बढ़ती अपेक्षा आपको काफी निराश करेगी। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें नहीं तो भारी नुकसान होने की संभावना है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है।
नौकरी: अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
परिवार: कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











