Aaj Ka Rashifal 26th August: जन्माष्टमी पर गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

यदि सेहत ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। काम से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने का प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप पहले से ही पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।

26th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Kark Kanya Dhanu Makar Meen And More

नौकरी: काम में की गई लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। आपको जल्दबाजी और हड़बड़हट से बचना होगा।

परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में चल रहा तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: रात को हल्का भोजन करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:21

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जिन विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा में आवेदन किया है तो उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अचानक काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं।

व्यापार: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। पैसों के मामले में जरूरत से ज्यादा किसी पर भी विश्वास ना करें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। आपको अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार लाने की आवश्यकता है।

परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।

लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी रहेगी।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आपको जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। काम से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

व्यापार: काम से जुड़ा लिया हुआ कोई फैसला सही साबित होगा और आपको मनचाहा फायदा हो सकता है।

नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है।

परिवार: संतान से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।

लव: वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत काफी सकारात्मक होगी। सुबह सुबह कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी किसी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। काम से जुड़े फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।

व्यापार: छोटे व्यापारियों की लागत के अनुसार कमाई हो सकती है। आप स्टॉक बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं।

नौकरी: दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है।

परिवार: यदि कोई समस्या है तो घर के बड़े बुजुर्गों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल मिल जाए।

लव: जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। आपके प्रिय काफी भावुक महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:47

शुभ समय: सुबह 7:20 से 9 बजे तक


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

गृहस्थ जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। पैसों की कमी की वजह से मन में कई तरह के गलत विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं में आप कुछ बदलाव करेंगे। आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती है।

नौकरी: एक साथ कई काम पूरे करने से बचें नहीं तो आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है।

परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।

लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी करीबी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई समस्या हो सकती है। आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

व्यापार: कोई बनता हुआ कार्य लंबे समय के लिए अटक सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके अलावा आप समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।

परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इसके लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाना होगा। घर के किसी सदस्य की अचानक तबियत बिगड़ सकती है।

लव: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेमी /प्रेमिका को मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग:ग्रे

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक


तुला दैनिक राशिफल (Tula Daily Horoscope)

आपके प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी और पेशेवर जीवन में आप जिस भी बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं उन पर अमल करने का समय उचित है। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। सही समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा।

व्यापार: हाथ में आया हुआ कोई अवसर निकल सकता है, लेकिन हमको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको और बड़े अवसर की प्राप्ति होगी।

नौकरी: प्राइवेट नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

परिवार: घर में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। आज आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात साझा करेंगे।

लव: आज जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।

स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:40

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो लोग नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। काम से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कर्ज या उधार देने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें।

व्यापार: अपने गुप्त शत्रु से संभलकर रहें नहीं तो वे आपके किसी जरूरी कार्य में रुकावट डाल सकते हैं।

नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य को ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद है ना रखें।

परिवार: पैसों को लेकर घर के सदस्यों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

लव: जीवनसाथी आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह जरूर लें नहीं तो जल्दबाजी में आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। शाम के समय आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने का मौका मिलेगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

व्यापार: आर्थिक फायदा होने की संभावना है, लेकिन बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।

परिवार: घर के गंभीर मुद्दों पर आप खुलकर चर्चा करेंगे। बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।

लव: अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें।

स्वास्थ्य: गले में दर्द, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:15

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होने की संभावना है। घर में यदि कोई तनाव चल रहा है तो उसके दूर होने से रिश्तों में सुधार आएगा। वर्कलोड अधिक रहने के कारण आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपको शांति से अपना काम करने की आवश्यकता है। हो सके तो आप काम से थोड़ा ब्रेक लें।

व्यापार: पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपको अपने काम में कुछ बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं।

परिवार: घर में किसी ने सदस्य की एंट्री हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा।

लव: यदि हाल ही में आपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:29

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो माता पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

व्यापार: आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपका कोई रुका हुआ काम सुचारू रूप से पूरा होगा।

नौकरी: रोजाना दफ्तर समय पर पहुंचने का प्रयास करें। लेट पहुंचने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है।

परिवार: संतान को रोजगार या कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच टकराव संभव है।

स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:31

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन निवेश करने के लिए यह समय उचित है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। शाम को कुछ मेहमानों के घर आने से घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा।

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। आपके बीच की अनबन का असर काम पर पड़ सकता है।

नौकरी: आपका ओवरकॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।

परिवार: महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपनों की राय जरूर लें। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

लव: जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, August 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion