26th October Rashifal : अनफा योग से आज मिथुन, कन्या और तुला समेत इन 2 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। डॉक्टर और दवाइयों पर काफी धन खर्च होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।

नौकरी: लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

परिवार: घर परिवार पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। रिश्तों में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।

लव: रोमांटिक लाइफ में समस्या बढ़ती नजर आ रही है। पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है।

स्वास्थ्य: सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। रिश्तों में तालमेल बेहतर हो सकता है। किसी करीबी की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

व्यापार: अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो बड़ों की मदद से लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।

नौकरी: काम से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

परिवार: भाई बहनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका मार्गदर्शन करने काम मौका मिलेगा।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधार आएगा।

व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उचित है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें अन्यथा वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।

व्यापार: काम से जुड़ा कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में ना लें।

नौकरी: यदि आपके किसी काम में रुकावट आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या दूर होगी।

परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

लव: यदि वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो शांति से बैठकर उसे सुलझाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: तनाव और थकान के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:17

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना करें। काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।

व्यापार: आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। आपके साथ धोखा हो सकता है।

नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

परिवार: बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं।

लव: जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखेगा।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी।आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तों में ताल में बेहतर होगा। दोस्तों और परिवार के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है।

व्यापार: आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है।

नौकरी: यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

परिवार: घर की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे। अपनों का सहयोग भी मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप काफी फुर्तीले और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। उचित समय आने पर इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। सेहत पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही ना करें।

व्यापार: बिना किसी बाधा के आपके काम पूरे होंगे। नई रणनीतियां बनाने के लिए समय उचित है।

नौकरी: आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे।

परिवार: घर के बड़ों की तरफ से आपको कोई तोहफा मिल सकता है।

लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच तालमेल और बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: सेहत पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार का घर आना हो सकता है। रिश्तों को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है। बजट से अधिक खर्च होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर काम करेंगे। आपके सभी कम समय पर पूरे होंगे।

व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है।

नौकरी: उच्च अधिकारी और सहकारियों का सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।

परिवार: भाई बहन को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ऐसे में आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

लव: यदि हाल ही में आपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

विरोधी परास्त होंगे और आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की संभावना है। काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान दें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है।

व्यापार: अपनी कड़ी मेहनत के बल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है।

परिवार: माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।

लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। धैर्यवान रहें। जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं।

स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी होने की संभावना है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल उत्सव सा रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है।

व्यापार: रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। काम से जुड़ी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

नौकरी: अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आप पहले से ही तैयार रहें।

परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ के साथ आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी करीबी के ओर से धोखा मिलने की संभावना है। आपको काफी संभलकर रहना होगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज समय का ध्यान रखें। हो सकता है कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे।

व्यापार: कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

नौकरी: व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें।

परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

लव: वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें।

स्वास्थ्य: आंख से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। व्यापारियों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। कोई भी गैर कानूनी काम ना करें। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें।

व्यापार: रुका हुआ व्यावसायिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा।

नौकरी: समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके बीच की कड़वाहट का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: वजनदार चीज उठाने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, October 26, 2024, 0:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion