26th September Rashifal : इन 3 राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, हर क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। परिजनों के साथ आपकी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
व्यापार: जरूरत से ज्यादा आप किसी पर भी विश्वास ना करें। रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
लव: अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें अन्यथा शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की दिलचस्पी कम हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 11:35 से दोपहर 2 बजे तक

26th September Rashifal

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दिन काफी व्यस्त रहेगा और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
व्यापार: पैसों से जुड़ा बड़ा लेनदेन करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
नौकरी: आपको योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। हो सकता है आपको कुछ नए कार्य सौंपे जाएं।
परिवार: रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए आपको अपनों को पर्याप्त समय देना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप एक दूसरे के प्रेम में खोए रहेंगे।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

व्यापार में उन्नति होगी। बड़ा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त हो सकती है।
व्यापार: किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग मिलेगा।
नौकरी: वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने में कामयाब रहेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो सारी नाराजगी भूलकर आप अपने रिश्तों को महत्व दें।
लव: वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

नौकरी हो या व्यापार आज का दिन नहीं अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालें। आपको अपने आप पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कुछ अनुभवी लोगों की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
नौकरी: आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार: घर के सदस्यों को आप पर्याप्त समय देंगे और अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन बेहद रोमांटिक रहेगा।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जमीन ज्यादा से जुड़ा कोई मामला यदि कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको जीत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है।
व्यापार: आय के नए स्रोत बनने की स्थिति बन रही है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
लव: प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Tula Daily Horoscope)

मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आमदनी में इजाफा होने का संकेत मिल रहा है। किसी गरीबों की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
व्यापार: यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित सारी जानकारियां अच्छी तरह से प्राप्त कर लें।
नौकरी: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे।
परिवार: घर के वातावरण में सुधार आएगा। कुछ मित्रों का भी घर आना हो सकता है।
लव: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपको अपने प्रिय पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घर के माहौल में बदलाव आ सकता है। रिश्तों में चल रही खटास दूर होगी। काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यापार: हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। टैक्स से जुड़े मामलों में लापरवाही ना करें।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। प्राइवेट जॉब वालों को भी अच्छे अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
परिवार: अपने रिश्ते मधुर और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ जरूरी बदलाव लाने होंगे।
लव: प्रेमी जोड़ों के बीच तनाव रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
स्वास्थ्य: दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके भी व्यक्तित्व में निखार आएगा। सेहत में गिरावट आएगी। कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
व्यापार: यदि हाल में आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: डेडलाइन का ध्यान रखें और उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें।
परिवार: पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय को अधिक समय देना होगा।
स्वास्थ्य: थकान बढ़ सकती है। आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काफी धैर्यवान लेने की जरूरत है। आर्थिक मामले में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से चिंता बढ़ सकती है। व्यर्थ की चिताओं में अपना समय नष्ट ना करें नहीं तो आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे।
व्यापार: नई योजनाओं पर काम शुरू करने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग कुछ कम मिलेगा। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस करेंगे।
लव: शादीशुदा लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15

शुभ समय: प्रातः 6:10 से 8:20 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है नहीं तो यह मौका हाथ से निकल सकता है। कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही आप निर्णय लें और क्रियान्वित करें। पैसों की स्थिति बेहतर हो सकती है।
व्यापार: काम से जुड़ी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। ज्यादा इधर-उधर बातें ना करें।
नौकरी: आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करेंगे आज बॉस भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों को आप ठीक तरीके से निभाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पारिवारिक मामले आप आपस में ही सुलझाने की कोशिश करें। बाहरी लोगों को दखलअंदाजी करने ना दें। पैसों से जुड़े लेनदेन में असावधानी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे।
व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। आपको उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आप बेहतर तरीके से अपने काम पूरे करेंगे।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत हो सकती है। आप सोच समझकर अपना पक्ष रखें।
लव: शादीशुदा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, September 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion