Latest Updates
-
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 27th August: आज इन राशियों के जीवन में बनी रहेगी उतार चढ़ाव की स्थिति, नई चुनौतियों से सामना
मेष दैनिक राशिफल
चुनौतियों से घबराने की जगह उनका सामना डटकर करें। अपना आत्मविश्वास और मनोबल गिरने ना दें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें।
व्यापार: अटकी हुई व्यवसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें।
परिवार: घर के किसी सदस्य का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
वृषभ दैनिक राशिफल
मन अकारण ही दुखी रहेगा। आप व्यर्थ की चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप आए का नया स्रोत तलाश रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत में गिरावट आने से दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
व्यापार: किसी कागजी काम के अटकने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। हाथ में आया हुआ कोई अच्छा मौका निकाल सकता है।
नौकरी: काम का बोझ कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
परिवार: पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।
लव: लव लाइफ में तनाव रहेगा। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ज्यादा चिंता करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल

काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आगे बढ़ने का अच्छा अवसर आपको मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके वीजा आदि में यदि कोई समस्या आ रही है तो यह परेशानी दूर हो सकती है। किसी करीबी के साथ मनमुटाव होने से के कारण तनाव हो सकता है।
व्यापार: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यावसायिक योजनाएं सफल होगी।
नौकरी: यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादास्पद रहने वाला है।
स्वास्थ्य: हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कर्क दैनिक राशिफल
पैसों के मामले में जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के प्रति आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। साझेदार के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे लेकिन आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचना होगा।
परिवार: रिश्तों में चल रही है कड़वाहट खत्म होगी। एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने की वजह से सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल
पेशावर जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कुछ स्वार्थी लोग आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से संभलकर रहें।
व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन आपको अपने पैसों का सही उपयोग करने की जरूरत है।
नौकरी: दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। सफलता जरूर मिलेगी।
परिवार: पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज माता की ओर से भी लाभ संभव है।
लव: प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
स्वास्थ्य: यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कन्या दैनिक राशिफल
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा अचानक टल सकती है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। दिखावे में ना रहें।
परिवार: यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने रिश्ते से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: थकान दूर करने के लिए आपको पर्याप्त आराम करना होगा। लापरवाही के कारण शारीरिक समस्याएं और बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल

पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। लगातार हो रहे खर्चों में वृद्धि के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको वार्निंग मिल सकती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें।
व्यापार: आर्थिक समस्याओं के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। खुद पर काबू रखें।
नौकरी: अपने काम ध्यानपूर्वक और समय पर पूरे करने की कोशिश करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुलकर अपना पक्ष रखना चाहिए।
लव: जीवनसाथी आपको नजरअंदाज करेंगे। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं। ऐसे में आप राहत की सांस लेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है।
परिवार: घर के सदस्य आपके किसी फैसले का समर्थन करेंगे। रिश्ते में प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के प्यार में आप डूबे रहेंगे।
स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा। ऐसे में आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल
जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उचित है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
व्यापार: काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आपको सकारात्मक रहना होगा।
नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आप और कड़ी मेहनत करें।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
लव: यदि वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो आप शांति से बैठकर बातचीत के जरिए अपने बीच के मसले को सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल
अपनी रूचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अच्छा है। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आप कुछ जरूरतमंदो की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
व्यापार: पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आप कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।
नौकरी: समय पर आपके काम पूरे होंगे लेकिन आपको छोटी छोटी गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है।
परिवार: माता पिता का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी परेशानी का हल निकल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बिगड़ सकता है। आपके बीच कहासनी भी हो सकती है।
स्वास्थ्य: समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कुंभ दैनिक राशिफल
आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि किसी नई प्रॉपर्टी, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बन रही है तो उस पर अमल करने के लिए समय उचित है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए आपको नई तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।
नौकरी: बॉस की गुड बुक्स में आने के लिए आप और कड़ी मेहनत करें। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा और बढ़ेगा
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल

दिन काफी रोमांटिक रहेगा। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आपको रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है, लेकिन अपनी मेहनत से कमाए हुई धन को व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए ध्यान का सहारा लें।
व्यापार: काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेशी कंपनी से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ होगा।
नौकरी: करियर में बदलाव आ सकता है। आपको एक नई दिशा मिलेगी।
परिवार: घर के गंभीर मुद्दों पर बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी कही हुई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
स्वास्थ्य: हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











