Aaj Ka Rashifal 27th July: इन राशियों पर रहेगी आज शनिदेव की टेढ़ी नज़र, भूलकर भी ना करें ये काम

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पारिवारिक गतिविधियों में आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। ऐसे में इसका असर आपके पेशेवर जीवन पर पड़ेगा। अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के साथ यदि संबंध खराब हो गए हैं तो दोबारा आपके रिश्ते में मधुरता आ सकती है।

व्यापार: पैसों से जुड़ा लेनदेन सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नया प्रयोग करने के लिए समय उचित है।

27th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Vrishchik Makar Kumbh Meen And More

नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें अन्यथा अमिताभ की लापरवाही के कारण बड़ी गड़बड़ी हो सकती है।

परिवार:घर का माहौल सुखद रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।

लव: जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें। अचानक कोई समस्या होने की संभावना है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक:15

शुभ समय: 5:15 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके अहम की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। समय रहते नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पाने की कोशिश करें। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

व्यापार: आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। कुछ अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें और उनके कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें।

परिवार: घर में अनुशासित व्यवस्था बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

लव: यदि आपका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है तो उससे दरकिनार करने में ही आपकी भलाई है।

स्वास्थ्य: सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

यदि कोई समस्या है तो घर के सदस्यों के साथ खुलकर बात करें। हो सकता है आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाए। आत्मविश्वास में गिरावट आएगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

व्यापार: कोई भी बड़ा रिस्क ना लें। आपको अपने वर्तमान व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है।

नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

लव: जीवनसाथी भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। आप उनके मन की बात जानने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: स्किन से संबंधित समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:41

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आय का नया स्रोत बन सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रुके हुए काम पूरे होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कभी-कभी जल्दबाजी में आप कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जो आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाते हैं।

व्यापार: किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने से पहले आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें।

नौकरी: सुस्ती और आलस्या से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें नहीं तो आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: माता पिता के साथ समय बिताकर आपको सुकून और शांति मिलेगी। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।

लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में ना लें।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी हुई समस्याओं को अनदेखा ना करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:37

शुभ समय: 4:55 से रात्रि 8:50 तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

दूसरों के साथ अपनी तुलना करने से आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपको अपनी काबिलियत और क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है। किसी बनते हुए कार्य में अचानक रुकावट आने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपकी समस्या का हल जल्द ही निकलेगा।

व्यापार: यदि किसी नए व्यवसाय में आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सारी जानकारियां प्राप्त करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें।

नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति से आप खुद को दूर रखें और अपने काम पर पर फोकस करें।

परिवार: किसी घरेलू समस्या का समाधान होगा और घर के माहौल में सुधार आएगा।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी सामंजस्य और बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए उचित आहार लें और पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:50 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत कठिन होगी। आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आ सकती है। आप समझदारी से काम लें। व्यर्थ के विवाद और बहसबाजी से बचें नहीं तो बेवजह की चीजों में आपका समय नष्ट हो सकता है।

व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें।

नौकरी: अपना लक्ष्य आप आसानी से हासिल कर पाएंगे। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए मान सम्मान भी मिल सकता है।

परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आपका तनाव काफी हद तक कम होगा।

लव: बातचीत से जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दूसरों को खुश करने के चक्कर में आप अपने लिए ही परेशानी खड़ी कर लेते हैं। बिना सोचे समझे आज कोई भी काम ना करे। जो बातें आपको तकलीफ देती है उन्हें भूलने में ही भलाई है। अपने आने वाले कल पर फोकस करें।

व्यापार: अच्छे फायदे के लिए आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है।

नौकरी: यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप उनकी उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे।

लव: जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर सकते हैं। आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आंख बंद करके अपने साझेदार पर भरोसा करने से बचें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकरकर करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

परिवार: अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप छोटी छोटी बातों को अनदेखा करने की कोशिश करें।

लव: जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। लव पार्टनर के साथ चल रहा विवाद आपके तनाव की वजह बनेगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: प्रातः 4:25 से 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

व्यर्थ की चीजों में समय नष्ट करने की जगह अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। आज सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए नहीं तो मुश्किल हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं।

व्यापार: कामकाज के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को मनचाहा फायदा हो सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और आपके बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य: देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यापारियों को छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचना होगा। अपनी समस्याओं के बारे में परिजनों से खुलकर बात करें। चुप रहने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।

व्यापार: किसी कागजी काम के अटकने से आपका नुकसान होने की संभावना है।

नौकरी: दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे।

परिवार:रिश्तों में किसी भी प्रकार की कड़वाहट ना आने दें। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।

लव: वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। प्रेमी जोड़ों को आज की डेट काफी रोमांटिक रहने वाली है।

स्वास्थ्य: गैस, अपच, एसिडिटी आदि से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभालना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं

व्यापार: सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे, लेकिन अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाएं।

नौकरी: पीठ पीछे सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें नहीं तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है।

परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से कम ना लें।

लव: वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यापारी अपने काम पर ध्यान दें। जो काम हाथ में लिया है उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अपने अनियंत्रित क्रोध पर आपको काबू रखना होगा अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है।

व्यापार: सरकारी नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की आवश्यकता है नहीं तो कोई अनचाही परेशानी हो सकती है।

नौकरी: अगर आप बेरोजगारी हैं तो मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।

परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।

लव: जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखें।

स्वास्थ्य: यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, July 27, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion