Aaj Ka Rashifal 27th October: कैसा रहेगा 27 अक्टूबर रविवार का दिन? पढ़ें अपना भविष्यफल यहां

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।

व्यापार: बिना सोचे समझे निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें।

नौकरी: काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें।

27th October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Singh Kanya Vrischik Dhanu Makar Kumbh Meen And More

परिवार: रिश्तों में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपनों की भावनाओं का आदर करना चाहिए।

लव: जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत यादगार रहेगी।

स्वास्थ्य: सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:36

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपकी चिंता बढ़ा देगी। कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

व्यापार: काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की संभावना है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े।

परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

लव: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

नौकरीपेशा जातकों का दिन बेहद सुखद रहेगा। काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

व्यापार: अचानक किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही कारोबार में बढ़त होगी।

नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों का काम आज आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। भाई या बहन के विवाह से जुड़ी चर्चा हो सकती है।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

स्वास्थ्य: शारीरिक कष्ट से बचने के लिए खुद को पर्याप्त आराम दें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

काम के साथ आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा लापरवाही का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की आवश्यकता है।

व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है।

नौकरी: काम के सिलसिले में अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।

परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

लव: प्रेमी/प्रेमिका से ऐसा कोई भी वादा ना करें जिससे आप पूरा न कर पाएं।

स्वास्थ्य: यदि अपने लंबे समय से आपने अपना मेडिकल चेकअप नहीं करवाया है तो आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:30

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। आपको काफी धैर्यवान रहना होगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज अपनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

व्यापार: कोई भी कागजी काम जल्दबाजी में ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

नौकरी: अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: बड़े भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं।

लव: प्रेम जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर बना सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:1

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रिश्तों के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

व्यापार: कम प्रयास में अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपकी जमकर तारीफ भी होगी।

परिवार: पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।

लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद खास रहेगा।

स्वास्थ्य: लगातार काम करने से बचें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। विशेष रूप से अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

व्यापार: कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

नौकरी: जल्दबाजी में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारियों का मूड काफी खराब हो सकता है।

परिवार: छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। अपने रिश्तों को महत्व दें।

लव: वैवाहिक जीवन में यदि कोई परेशानी है तो आप शांति से बैठकर उसे सुलझाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचें। आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:38

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आज आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

व्यापार: जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें।

नौकरी: आपको समय का ध्यान रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।

परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।

लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे।

स्वास्थ्य: रोजाना योग और ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या है तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आप मन लगाकर काम करेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

नौकरी: आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। ऐसे में आपका आपकी उत्साहित रहेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपने निजी मामले में किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने ना दें।

स्वास्थय: आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।

व्यापार: जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है।

नौकरी: आपके काम समय पर पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।

परिवार: घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। सेहत के प्रति आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।

व्यापार: रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे।

लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य: यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप खुद का ध्यान रखें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे।

व्यापार: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है।

नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस मौके को हाथ से जानेना दें।

परिवार: घर के माहौल में सुधार आने की संभावना है। वाणी और व्यवहार पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

लव: जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 8:25 से 11:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, October 27, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion