Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Aaj Ka Rashifal 27th September: आज इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आप किसी को पैसा उधार देने वाले हैं तो आप अच्छी तरह सोच समझ लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। कामकाज से जुड़े फैसले लेते समय आपको कठिनाई हो सकती है। असमंजस की स्थिति में आप अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। स्वास्थ के मामले में लापरवाही बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
व्यापार: प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों के लिए दिन कठिन रहेगा। आपका नुकसान हो सकता है।

नौकरी: छोटी-छोटी गलतियों को लेकर उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस तरह की बातों का असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। जल्दबाजी से बचें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको काफी संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है, लेकिन आपको अपने व्यावसायिक फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने में से आपके कार्यों में बाधा सकती है।
परिवार: संतान पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुखाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपके किसी करीबी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
व्यापार: रुका हुआ काम पूरा होगा और आमदनी का नया जरिया भी मिल सकता है। हिसाब किताब ध्यानपूर्वक करें अन्यथा लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आप बेहतर तरीके से अपने काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।
परिवार: रिश्तों में उचित तालमेल बना रहेगा। ऐसे में घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।
लव: आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य: आंखों की अच्छी देखभाल करें। खासतौर पर अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काफी दिनों बाद आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मनपसंद कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
व्यापार: काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। अनजाने में ही आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
खर्चो और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें। बेवजह के खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पारदर्शिता का ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय उचित नहीं है।
नौकरी: अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना सीखें। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी और टकराव से बचें।
परिवार: माता-पिता की बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। युवाओं को अपने करियर पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के चक्करों से दूर रहें।
स्वास्थ्य: गुस्से और तनाव से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:25 से 8 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में किए हुए किसी निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बच सकते हैं। आपका कोई छिपा हुआ राज सबके सामने खुल सकता है।
व्यापार: चुनौतियां बनी रहेगी लेकिन आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करना होगा। हालांकि आपका कोई भी काम आज रुकेगा नहीं।
नौकरी: आप आसानी से अपने टारगेट पूरे करेंगे। आपकी मेहनत आपके लिए सफलता के रास्ते भी खोल सकती है।
परिवार: घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लानी होगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध ना करें।
लव: आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपके साथी खुलकर आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
स्वास्थ्य: कंधे या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम से ज्यादा मौज मस्ती में मन लगेगा। हालांकि आपको ऐसी लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जिन्हें आज ही आपको पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उनकी सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
नौकरी: दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव: किसी कारणवश जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने प्रिय को काफी मिस करेंगे।
स्वास्थ्य: छाती या गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
किसी करीबी की ओर से लाभ संभव है। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। यदि पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: काम से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय आपको फायदे के साथ नुकसान के बारे में भी सोच लेना चाहिए।
नौकरी: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।
परिवार: बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की शिकायत होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:50 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धर्म कर्म और दान पुण्य जैसे कार्यों में आपका काफी मन लगेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। जो विद्यार्थी अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे।
व्यापार: आपका अधिकांश समय पेमेंट कलेक्ट करने में ही जाएगा। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
परिवार: यदि आप घर के छोटे सदस्य हैं तो घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें।
लव: पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ने ना दें अन्यथा व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है।
स्वास्थ्य: माइग्रेन के रोगियों के लिए आज का दिन कुछ अस्त व्यस्त रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:37
शुभ समय: 4:55 से रात्रि 8:50 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपके बीच का विश्वास और बढ़ेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
व्यापार: कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको सोच समझकर रणनीतियां बनानी होगी।
नौकरी: काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको सुस्ती और आलस्य से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपकी नाराजगी दूर होगी और आपके वैवाहिक जीवन में एक बार फिर से प्यार और शांति होगी।
स्वास्थ्य: वजनदार चीज उठाने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:41
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यदि आज आप यात्रा करते हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त देखभाल करनी होगी अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे और आपको कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन शामिल करें।
व्यापार: कर्मचारियों और स्टाफ के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। इसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा।
नौकरी: अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। आपको अपनी वर्तमान नौकरी पर ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार: घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे।
स्वास्थ्य: ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से दूर रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे। काम से जुड़ा प्रयास से सफल होगा और आप कड़ी मेहनत करेंगे। जो जातक तक विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनकी मेहनत रंग लाएगी।
व्यापार: आपके विचारों में स्थिरता और सकारात्मक रहेगी। ऐसे में इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो जल्दबाजी में उसे करने से बचें अन्यथा आपसे गलतियां हो सकती है।
परिवार: रिश्तों में किसी प्रकार का तकरार उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से जल्द ही बात को खत्म करने में सफल रहेंगे।
लव: घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:15
शुभ समय: 5:15 से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











