Aaj Ka Rashifal 28th August: कर्क, तुला समेत इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, दूर होंगे कष्ट, बनेंगे बिगड़े कार्य

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। लापरवाही ना करें और डॉक्टर से सलाह लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है।

व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा।

28th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mithun Kark Tula Makar Kumbh Meen And More

नौकरी: उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

परिवार: घर के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।

लव: जीवनसाथी पर अधिक देने का प्रयास करें। प्रेमी/प्रेमिका से बिना सोचे समझे कोई भी वादा ना करें।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:38

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। बेहतर होगा अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें।

व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बना रही है तो आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा।

नौकरी: दफ्तर में इधर उधर की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अपनों के मतभेद हो सकता है।

लव: आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं।

व्यापार: आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा।

नौकरी: आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम पूरे करेंगे।

परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा। अपने रिश्तों के महत्व को आप समझेंगे।

लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्दी आपके भी सब कुछ ठीक हो जाएगा।

स्वास्थ्य: कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:55 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है, लेकिन आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचना होगा। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। दिन के दूसरे हिस्से में धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

व्यापार: यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग मिलेगा।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।

स्वास्थ्य: एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:31

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत धैर्यवान रहना होगा नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। अपनों का पूरा स्नेह और समर्थन मिलेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है।

व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आप नई व्यावसायिक योजनाएं भी बनाएंगे।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें। बात जब अपनों की आती है तो अहंकार का त्याग करना चाहिए।

लव: आपके लव पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उचित है। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

व्यापार: यदि आप व्यवसाय आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

नौकरी: दफ्तर में आप की स्थिति मजबूत होगी। आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है।

परिवार: पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप घर पर ही हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं।

लव: यदि आप जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगा।

स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों को लेकर अगर आप चिंतित हैं तो आज का लदिन पैसों के मामले में बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देना होगा।

व्यापार: किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। यदि आर्थिक परेशानी के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

नौकरी: आपके सुझाव उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है।

परिवार: माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा।

लव: वैवाहिक खुशहाल रहेगा। एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

स्वास्थ्य: खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:55 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्य आपकी बातों को महत्व देंगे। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अचानक काम से जुड़ी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन बेहद पसंद रहेगा।

व्यापार: पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवसाय में बढ़त होगी।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपको अपना मनपसंद कार्य करने का भी मौका मिल सकता है।

परिवार: यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।

लव: जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करेंगे। हो सके तो अपने प्रिय के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप अपने दिन की शुरुआत खुली हवा में सैर करने से करें।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:40

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है लेकिन पैसों के मामले में आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आपकी मेहनत सफल होगी।

व्यापार: रुका हुआ मुनाफा वापस मिल सकता है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करें।

नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है।

लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। काम के साथ आपको अपने लिए भी समय निकालना होगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण दैनिक खर्चों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी करीबी का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

व्यापार: दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

नौकरी: यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

परिवार: अपनों की खुशियों का ख्याल रखें हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें।

लव: आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आने की संभावना है, लेकिन आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दिन सुखद रहेगा। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।

व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे।

नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।

परिवार: भाई या बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देना होगा। अपने भी किसी तीसरी को ना आने दें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:28

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। लाभ कमाने का मौका मिलेगा। रिश्तों में ही चल रही है गलतफहमी दूर होगी और काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपकी परीक्षा आ रही है तो अपने समय का सदुपयोग करें।

व्यापार: नई रणनीतियां बनाने के लिए दिन अनुकूल है। आज आपको लाभ कमाने का भी मौका मिलेगा।

नौकरी: दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सपोर्ट से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा हो सकता है।

परिवार: घर में चल रही परेशानी दूर होगी और माहौल में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता।

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, August 28, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion