Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 28th July: रविवार का दिन इन राशि वालों के जीवन में लाएगा शुभता, सूर्य देव की कृपा से सफलता चूम
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सितारे आपके पक्ष में हैं। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। पैसों को लेकर यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान होने की संभावना है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
परिवार: घरेलू कलह शांत होगा और रिश्तों में सुधार आएगा। आज काफी दिनों बाद आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को एक दूसरे पर अपना विश्वास और मजबूत करना होगा।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे और लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें।
व्यापार: नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: कार्यभार अधिक रहने से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आपकी मेहनत जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वारा खोलेगी।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पिता द्वारा दी हुई किसी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: यदि लगातार आपको सिर दर्द की समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नकारात्मक अनुभवों के कारण आप काफी हताश महसूस करेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। अपनी इच्छा शक्ति को बनाए रखें। आज अचानक यात्रा की योजना बन सकती है।
व्यापार: साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखना होगा।
नौकरी: विपरीत परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगी।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने होंगे।
लव: जीवनसाथी काफी अकेलापन महसूस करेंगे। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नए लोगों के साथ आपका परिचय हो सकता है। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर सेहत पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में आप सफल रहेंगे।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई नई डील पक्की हो सकती है।
नौकरी: मेहनत और आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
परिवार: घरेलू कलह के कारण कुछ तनाव संभव है। घर परिवार से जुड़े फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लें।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शॉपिंग आदि करने का मौका मिलेगा लेकिन अपने बजट को ध्यान में रखें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आज ही आपको निपटाने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। यदि आप व्यवसाय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।
नौकरी: सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।
परिवार: घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात किसी कारणवश टल सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी। मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:44
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अति आत्मविश्वास से बचें नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चों का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। पैसों को लेकर चिंता गहरी हो सकती है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है।
व्यापार: आपको बहुत ही समझदारी से अपनी व्यावसायिक योजनाएं बनाने की आवश्यकता है और आपको कड़ा परिश्रम करना होगा।
नौकरी: अहम और टकराव से बचें। इस तरह की बातें आपके काम के साथ छवि को भी खराब कर सकती है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा ना करें।
लव: जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेमी जोड़ों को मर्यादा का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: पेट दर्द, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6:35 से रात्रि 8:35 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत ठीक नहीं होगी। निराशा का भाव रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियों में बदलाव आएगा। धन संबंधी किसी मामले में सफलता मिलेगी।
व्यापार: काम से जुड़ी अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है।
नौकरी: दफ्तर में सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी मिल सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बिना सोचे समझे कोई भी काम ना करें।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:55 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (scorpio Daily Horoscope)
घर के सदस्यों की मदद से आप अपना कोई महत्वपूर्ण फैसला आसानी से ले पाएंगे। व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। रुका हुआ कोई कागजी काम भी पूरा होगा।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस अवसर को हाथ से जाने ना दें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी आएगी। आज वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (sagittarius Daily Horoscope)
संतान की किसी गतिविधि के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
व्यापार: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहने की संभावना है।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना अपने दिन की शुरुआत आप हल्के हल्के व्यायाम से करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। किसी करीबी का कटु व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खुद पर काबू रखें।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें नहीं तो इसका असर आपके प्रदर्शन के साथ सेहत पर भी पड़ेगा।
परिवार: माता, पिता का स्नेह और समर्थन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया उपहार भी मिल सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों के बीच तनाव बढ़ेगा। आप एक दूसरे के स्वभाव को समझने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 7:15 से रात्रि 9:15 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप अपने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देंगे। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। संतान की किसी परेशानी को दूर करने में आप सफल रहेंगे। कर्ज या उधार से छुटकारा मिलेगा।
व्यापार: किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से राय जरूर लें।
नौकरी: अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
परिवार: आप घर की साज सजावट में बदलाव करने का निर्णय लेंगे। परिजनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: युवा वर्ग को प्यार मोहब्बत के चक्कर में ना पड़कर अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सचेत रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (pisces daily horoscope)
जो लोग केवल अपने फायदे के लिए आपसे जुड़े हैं उनसे दूरी बनाकर रखें। अपनी समस्याओं को आप स्वयं ही सुलझाने की कोशिश करें। गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
व्यापार: आज आप जो भी फैसला लेंगे उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से ना पेश आएं।
लव: आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के बीच मतभेद गहरे होंगे।
स्वास्थ्य: चिंता और तनाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











