28th October Rashifal: सेहत और पैसों के मामले में आज ये 4 राशि वाले रहें सावधान, जानें अपने दिन का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। गुरुजनों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय केनए स्रोत बन सकते हैं। सेहत पर अधिक ध्यान दें।

व्यापार: पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

नौकरी: सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।

28th October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Kark Singh Kanya Vrischik Dhanu Makar Kumbh Meen And More

परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही ही परेशानी दूर होगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:18

शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में अपनों का सहयोग मिलेगा।

व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा।

नौकरी: सहकर्मी और उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।

लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो उसे आज पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही महंगी साबित होगी।

व्यापार: यदि आप नए लोगों के साथ व्यवसाय करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

नौकरी: दफ्तर में कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

परिवार: पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

लव: पार्टनर के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

स्वास्थ्य: कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:19

शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

घर परिवार पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप बहुत ही समझदारी से खर्च करेंगे। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

व्यापार: बड़ा व्यवसायिक लेनदेन करने के लिए समय उचित नहीं है।

नौकरी: आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और आपके काम समय पर पूरे होंगे।

परिवार: घर की किसी सदस्य के साथ यदि अनबन हो गई है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है।

लव: प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा को इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

वाद विवाद से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।

व्यापार: अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो साझेदारी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।

नौकरी: आपकी धीमी गति उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

परिवार: घर परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप जल्दबाजी में न लें नहीं तो इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा।

लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।

स्वास्थ्य: रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें। वे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

व्यापार: पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें।

नौकरी: यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

परिवार: संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:12

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से आपको बचना होगा।

नौकरी: एक साथ कई कार्य निटाने से आपको बचना होगा नहीं तो आपसे गलतियां हो सकती है।

परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर की शांति भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को निजी मामलों में दखलअंदाजी करने ना करने दें।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

व्यापार: आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।

नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है।

परिवार: घर में चल रही समस्याओं को सुलझाने में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

रुका हुआ व्यावसायिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की होने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है।

नौकरी: काम के प्रति आपका समर्पण उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगा। इसका उचित परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। छोटे सदस्यों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।

लव: जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य: आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे।

व्यापार: आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

नौकरी: आप समय से पूर्व अपने काम खत्म कर पाएंगे आपकी ऊर्जा और उत्साह उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी।

परिवार: भाई या बहन का विवाह तय हो सकता है। जल्द ही घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा।

लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेमी जोड़ों का दिन रोमांटिक रहेगा।

स्वास्थ्य: आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 5:45 से 7:05 तक


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। ऐसे में आपको काफी राहत मिलेगी। काफी समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।

व्यापार: आप किसी रुकी हुई व्यावसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें।

परिवार: कठिन परिस्थितियों में अपनों का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई याबहन की ओर से आपको तोहफा डी मिल सकता है।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।

स्वास्थ्य: यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा।

व्यापार: अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

नौकरी: तरक्की के योग बन रहे हैं आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

परिवार: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।

लव: जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 28, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion