Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 29th August: मिथुन, वृश्चिक, मीन राशि के शुरू होंगे अच्छे दिन, इनका भी भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको शांति और सुकून महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।
व्यापार: कुछ चुनौतियां रहेगी लेकिन आप अपने प्रयासों से स्थिति में सुधार लाने में कामयाब रहेंगे।

नौकरी: यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपकी तरक्की का भी संकेत मिलेगा।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:39
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनकी परेशानियों को दूर करने में मदद करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी बेचैन रहेंगे। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय उचित नहीं है। आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है।
व्यापार: वर्तमान योजनाओं योजना पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ना लें।
नौकरी: दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
परिवार: बच्चों का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा।
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके व्यक्तित्व में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव रहेगा। आप ऐसे ही किसी कार्य में हिस्सा भी ले सकते हैं। काम के प्रति आपकी लगन और ईमानदारी आपको अच्छी सफलता दिला सकती है।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।
नौकरी: बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार रोमांस बना रहेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो कुछ समय के लिए उसे टाल देने में ही आपकी भलाई है। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण काफी निराशा होगी। अपना मनोबल गिरने ना दें बल्कि अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। गलत संगत से आपको बचना होगा।
व्यापार: अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने की कोशिश करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें।
नौकरी: इधर उधर की बातों पर ध्यान देने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर कहासुनी हो सकती है।
लव: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने पार्टनर का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
स्वास्थ्य: सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:55 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कठिन फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। ज्यादा सोच विचार करने में आपका समय जाया हो सकता है। आपको अपने करीबियों और अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करना चाहिए। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ दूसरे क्षेत्रों की भी जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: योजनाबद्ध तरीके से काम करने की कोशिश करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को किसी भी अनुचित कार्य में दिलचस्पी लेने से बचना होगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का बुरा असर आपके बच्चों पर पड़ सकता है। इस बात का विषय ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना रखें बल्कि खुद पर भरोसा करके अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करें। अपनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। जल्द किसी पर भी भरोसा कर लेना आप पर भारी पड़ सकता है। लोगों को परखना सीखें।
व्यापार: किसी कार्य के बीच में अटकने से नुकसान हो सकता है लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य: यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपनी क्षमता से अधिक काम करना आपको थका सकता है, इसलिए आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्दबाजी में करने की जगह योजना के अनुसार क्रियान्वित करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: आर्थिक समस्या दूर होगी। नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: दफ्तर में अपने काम को और बेहतर तरीके से पूरे करने का प्रयास करें। छोटी छोटी गलतियों को ना दोहराएं।
परिवार: घर के बड़े आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। छोटों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। रिश्तों में बढ़ रही दूरियों को आप समझने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा।
व्यापार: स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। हो सकता है आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाए।
परिवार: घर में चल रही परेशानी दूर होगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके बीच कहासुनी हो सकती है।
स्वास्थ्य: रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पैसों से जुड़ा कोई निर्णय लेते समय आपको कठिनाई महसूस होगी। आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। युवाओं को अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों को बहुत ही समझदारी से सुलझाने की जरूरत है।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए अपना फैसला टाल देना चाहिए।
नौकरी: समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है।
परिवार: भाई या बहन के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: यदि कोई भी शारीरिक समस्या हो रही है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अगर आप विद्यार्थी हैं तो सुस्ती और आलस्य के कारण पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसी लापरवाही बिल्कुल ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में किसी धार्मिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
व्यापार: अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहेगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आपको उनके साथ भी समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कोई पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। आपको बहुत ही शांति और समझदारी से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा करते हैं आपका भरोसा तोड़ सकता है।
व्यापार: किसी व्यावसायिक योजना में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ विवाद ना हो, इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। इस तरह की बातों का असर आपकी छवि के साथ काम पर भी पड़ सकता है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने बीच की कड़वाहट का असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
लव: जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच तनाव संभव है।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको संभलकर रहना होगा। अटका हुआ काम पूरा होने से आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले परिस्थितियों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लेना आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: यदि आप कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
नौकरी: कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा।
स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। खान पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











