Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 29th July: सावन के दूसरे सोमवार पर मेष, सिंह और कन्या राशि वालों का जागेगा सोया भाग्य, बदल जाए
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी अच्छे कार्य में आप हिस्सा लेंगे और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की मदद से बड़ी समस्या का समाधान होगा। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास और बढ़ेगा। नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी, लेकिन भविष्य में आपको पैसों से जुड़े काम सोच समझकर करने होंगे।
नौकरी: आप दुगनी तेजी अपना काम पूरा करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:36
शुभ समय: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप आसानी से अपने फैसले लेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और आप अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
व्यापार: सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। स्टॉक बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: आपका प्रमोशन हो सकता है लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा।
परिवार: घर में चल रही समस्यों का समाधान होगा। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के बीच का प्यार बढ़ेगा। अपने रिश्ते को आप आगे बढ़ने का आप निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: छोटी सी भी समस्या को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें नहीं तो आपका बजट प्रभावित हो सकता है। वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपका सामना किसी स्वार्थी व्यक्ति से हो सकता है। ऐसे में आप संभालकर रहें।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। आपकी तरक्की कभी संकेत मिलेगा।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही है तो सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें।
लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आपका पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है तो दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा।
स्वास्थ्य:वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। अपने प्रयत्न जारी रखें। भावुकता में आकर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने की गलती ना करें।
व्यापार: किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे लेकिन आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा।
परिवार: माता-पिता की दी हुई कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।
लव: अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में घूमने फिरने का प्लान बन सकता है।
व्यापार: जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें खासतौर पर पैसों के मामले में सतर्क रहें।
नौकरी: जरूरी कार्यों को ध्यान से करें। आपकी छोटी सी गलती बॉस का मूड खराब कर सकती है।
परिवार: आपका गुस्सेल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। रिश्तों में खटास ना आने दें।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को लापरवाही करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आप मेहनत और प्रयत्न करते रहें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में आपके अपनों का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति बेहतर होगी।
व्यापार: व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काफी पैसा भी खर्च होगा।
नौकरी: आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें।
लव: जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर किसी भी तरह का समझौता ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:41
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको सावधान रहना होगा।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों की वजह से रुके हुए काम पूरे होंगे।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों को सही दिशा मिल सकती है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
लव: जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव खास होने का अहसास कराएगा।
स्वास्थ्य: सेहत को आप प्राथमिकता देंगे और उसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी और आपको उनका मार्गदर्शन करने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। क्रोध और अहंकार का त्याग करें। आर्थिक प्रयास सफल होगा और आय का नया स्रोत मिलेगा।
व्यापार: इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उचित है। नई योजनाओं पर आप काम शुरू कर सकते हैं।
नौकरी: आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें।
परिवार: आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
लव: आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: अपने खान पान में परहेज रखें नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बेवजह की बातों पर चिंता करने की जगह अपने समय की कीमत को समझें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अपनी पढ़ाई को लेकर आप अपने बड़ों और गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें। भविष्य के लिए भी आपको धनसंचय करना चाहिए।
व्यापार: एक साथ कई काम हाथ में लेने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है।
नौकरी: समय का ध्यान रखें और छोटी छोटी गलतियां करने से बचें
परिवार: आपके बड़े यदि आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो उसमें ढील बिल्कुल ना दें।
लव: जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। आपके बीच कहासुनी हो सकती है।
स्वास्थ्य: कमजोरी बढ़ सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपकी वाणी और व्यवहार की प्रशंसा होगी। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। व्यापारियों को जल्दबाजी से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
व्यापार: यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। बिना सोचे समझे अपने पार्टनर से कोई भी वादा ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है।
व्यापार: पैसों से जुड़े फैसले सोच समझ कर ले। दूसरों की बातों में ना आएं।
नौकरी: समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें नहीं तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं।
परिवार: घर में चल रही परेशानी दूर होगी। काफी दिनों बाद आपको सुकून मिलेगा।
लव: अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: घुटनों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 12:50 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा नहीं तो आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा। कुछ लोग आपसे आपके गुप्त राज निकलवाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी।
व्यापार: आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा। आए के नए स्रोत भी बनेंगे।
नौकरी तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है
परिवार: अचानक घर में मेहमानों के आने से आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दिखावे में ना रहें।
लव: वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर करने से बचने बचना होगा।
स्वास्थ्य: यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











