Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव, इन्हें भी मिलेगी कोई गुड न्यूज
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप आराम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। ऐसे में आप तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
व्यापार: यदि किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
लव: यदि आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार आएगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 8:25 से 11:25 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में निवेश आदि से जुड़े फैसले ना लें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: छोटी छोटी गलतियां करने से बचें। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो उसे ध्यानपूर्वक करें।
परिवार: घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अच्छी सेहत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने से आपकी टेंशन दूर होगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे।
नौकरी: ओवर कॉन्फिडेंस से बचें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: घर में सुख सुविधा की कोई नई वस्तु आ सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। रोज-रोज के झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
व्यापार: पैसों की कमी दूर होगी और आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने जरूरी काम खुद ही निपटाने की कोशिश करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें नहीं तो अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज डॉक्टर और अस्पताल का भी चक्कर लगाना पड़ेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। इसके अलावा अपने खान-पान पर भी आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही सुकून भरा समय बिताएंगे। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें।
व्यापार: कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको सोच समझकर ही जवाब देने की जरूरत है।
नौकरी: आपकी धीमी गति उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप तेजी से अपना काम पूरा करने की कोशिश करें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।
लव: यदि प्रेमी/प्रेमिका को आप शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अतीत की बातों को याद कर आप अपना वर्तमान ना खराब करें। आपके लिए यह समय बहुत ही कीमती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। आपको सकारात्मक रहना होगा। आप अपने प्रयास जारी रखें।
व्यापार: दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
नौकरी: एक साथ कई काम पूरे करने से बचें। यदि वर्कलोड अधिक है तो योजना के अनुसार काम पूरे करें।
परिवार: घर में चल रही किसी समस्या को लेकर अगर आप परेशान हैं तो बातचीत के जरिए आप इस समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:38
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण मन परेशान रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहने से घर का माहौल भी काफी अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें।
नौकरी: काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपकी परेशानी और बढ़ा सकता है।
परिवार: घर का माहौल सामान्य रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आप परिवार को अधिक समय दें।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा। आप समझदारी से अपनी समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। काम को लेकर इस समय की गई लापरवाही भविष्य में आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है।
व्यापार: महत्वपूर्ण पेपर वर्क करते समय आप सावधानी बरतें अन्यथा लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है।
परिवार: बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। अनजाने में ही आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें।
व्यापार: जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके व्यवसाय में बढ़त होगी।
नौकरी: टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
परिवार: घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना भी बन सकती है।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आएगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मन बेचैन रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। हो सके तो परिजनों या दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं और अपने मन की बात खुलकर शेयर करें। मुमकिन है आपकी परेशानी का हल मिल जाए।
व्यापार: साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। पार्टनर के साथ टकराव हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में अचानक वर्कलोड बढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे, लेकिन आपको शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करना होगा।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें। इसमें आपका ही फायदा है।
लव: रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजीमें ना लें।
स्वास्थ्य: यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है। खानपान का ध्यान रखें और तनाव से भी बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके काम पूरे हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
व्यापार: काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप बेहतर तरीके से अपने काम पूरे करेंगे।
परिवार: घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में अपनों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर की साज सजावट में कुछ बदलाव भी करेंगे।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। अपने रिश्ते के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आप लापरवाही ना करें और खुद पर ध्यान दें। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा और कार्यक्षेत्र में जो विद्यार्थी अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी।
व्यापार: रुका हुआ कागजी काम पूरा होगा और आपको किसी नए अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके प्रिय आपको प्यार से मनाने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











