Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 2nd August: कर्क, कन्या और कुंभ समेत इन 2 राशियों का होगा आज भाग्योदय, सफलता चूमेगी इनके कदम
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपनी सारी योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी पड़ेगी।
व्यापार: रुका हुआ काम दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
लव: प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। खाने पीने की आदतों में बदलाव करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: 1 बजे से शाम 4 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आय की स्थिति अच्छी होने के कारण आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कार्यभार अधिक रहने के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे।
व्यापार: आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आप ज्यादा चिंतित ना हों।
परिवार: माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण आपको काफी निराशा हो सकते हैं। आपको धैर्यवान रहना होगा। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। परिवार पर भी ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
व्यापार: वर्तमान कार्यों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नए कार्य की शुरुआत करने में जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: आपको अचानक कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत करने में पीछे ना हटें।
परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रकाश 6:15 से 9:20 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल होगा। आपके द्वारा किया हुआ कोई विशेष कार्य पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है।
व्यापार: अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
लव: प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। आपके पार्टनर काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अपनी गलतियों को दोहराने की जगह उन्हें सुधारने की कोशिश करें। आपको सही और गलत के बीच का फर्क समझना होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।
व्यापार: किसी ऐसे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आर्थिक लाभ देगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने की योजना बन सकती है।
नौकरी: अपनी योग्यता और कार्यक्षमता द्वारा आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
परिवार: बड़े हो या छोटे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर का माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा।
लव: घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को व्यर्थ के झगड़े से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: दांत में दर्द की समस्या हो सकती है। साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
काम के साथ अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की कोशिश करें नहीं तो आपके अपने नाराज हो सकते हैं। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भविष्य संबंधी आर्थिक चिंता दूर होगी।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है।
नौकरी: दफ्तर में समय का ध्यान रखें। अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: परिजनों का सहयोग बना रहेगा, लेकिन आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना होगा। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। पार्टनर से बातचीत सीमित रहेगी।
स्वास्थ्य: पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आर्थिक तंगी से बचने के लिए निवेश आदि करने का यह समय उचित है। किसी करीबी की वजह से कोई समस्या हो सकती है। आप संभलकर रहें। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें और उनका मनोबल बढ़ाएं।
व्यापार: रुकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है।
नौकरी: विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बन सकते हैं।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बेवजह का क्रोध और अहंकार घर का माहौल खराब कर सकते हैं।
लव: पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आज की डेट कुछ ज्यादा ही खास रहेगी।
स्वास्थ्य: काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। समय पर भोजन करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके आसपास बढ़ रही नकारात्मकता के कारण आपकी समस्याएं भी बढ़ेगी। व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। व्यक्तिगत जीवन में आपको कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। अपनों से सलाह मशवरा जरूर करें।
व्यापार: ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते ना अपनाएं।
नौकरी: छोटी छोटी गलतियां करने से बचें नहीं तो आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस ले ली जा सकती है।
परिवार: माता पिता के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी परेशानी का हल निकल सकता है।
लव: पार्टनर पर विश्वास बढ़ाएं। उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपकी मेहनत का अनुकूल नतीजा आपको मिल सकता है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। पैसों से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा।
व्यापार: इस समय बड़े बदलाव से बचें। जो है जैसा है उस पर ही ध्यान दें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।
परिवार: घर में चल रही समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहरी लोगों को ज्यादा हस्तक्षेप ना करने दें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों को मर्यादा का ध्यान रखना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:46
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म होगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
व्यापार: व्यापार को गति देने के लिए आपको कुछ नई योजनाएं बनाने की आवश्यकता है।
नौकरी: सहकर्मी के साथ टकराव संभव है। वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।
परिवार: घरेलू जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। माता पिता का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नकारात्मकता आ सकती है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: वर्कलोड अधिक रहने की वजह से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:23
शुभ समय: प्रातः 5:35 से 8:45 तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं तो हो सकता है आप खुद को सक्षम महसूस ना करें। पैसों के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे।
व्यापार: किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ नया व्यावसायिक संबंध बन सकता है। भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नौकरी: आपकी मेहनत और लगन अच्छी सफलता दिला सकती है। आपको अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा।
परिवार: रिश्तों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। घर के माहौल में सुधार आ सकता है।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपनों के साथ समय बिताकर आपका अकेलापन दूर होगा। अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही पूरे करने की कोशिश करें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन परेशान रहेगा।
व्यापार: आज भागदौड़ अधिक रहेगी और आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को तुरंत खत्म करने की कोशिश करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य: आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











