Aaj Ka Rashifal 2nd October: सिंह तुला और धनु राशि को होगा आज अच्छा आर्थिक फायदा, इनकी भी खुलेगी किस्मत

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी और आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
व्यापार: अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है, लेकिन आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

2nd October Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Dhanu Makar Kumbh Meen And More

परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए समय पर भोजन करें और रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। वाणी और व्यवहार का पूरा फायदा आपको होगा। आपके अच्छे गुणों की खूब प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सुखद नजर आ रही है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी से जुड़ा काम करते हैं तो आपके व्यवसाय में बढ़त होगी।
नौकरी: काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा तरक्की के रास्ते खोल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन, शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में समय व्यतीत होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप खुलकर एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां भर रहेगा। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। संतान की ओर से आपको कोई प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारी यदि निवेश करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कुछ जरूरतमंदों की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
व्यापार: हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों को इंप्रेस करने के लिए आप खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें।
परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
लव: जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको काफी संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आपको सफलता मिल सकती है। सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बनेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होने से आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
व्यापार: अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत ही जरूरी है।
नौकरी: विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।
लव: यदि प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका मनमुटाहो गया है तो आप सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें।
स्वास्थ्य: गलत खानपान की आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कोई शुभ सूचना मिलने से मन आनंदित रहेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई भी कागजी काम आप जल्दबाजी में ना करें। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन में सुधार आएगा और इसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा।
व्यापार: व्यवसाय में मंदी का असर रहेगा, लेकिन आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी।
नौकरी: अपने महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर परिवार से जुड़े किसी भी समस्या का हल करने के लिए आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा।
लव: वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। कार्यक्षेत्र में गलत निर्णय की वजह से आपके किसी कार्य में रुकावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
व्यापार: जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत काम करने से बचें। आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी छवि पर भी इसका पूरा असर पड़ेगा।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।
परिवार: घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। पिता की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
लव: प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। समझदारी से काम लें। आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है।
स्वास्थ्य: गैस, अपचाएम, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि संतान की सेहत को लेकर आप चिंतित हैं तो आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कोई खोई हुई कीमती वस्तु वापस मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा।
नौकरी: आपकी मेहनत अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। दफ्तर का माहौल सुकून भरा रहेगा।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बहुत ही शांति और समझदारी से काम लेना होगा।
लव: आपकी किसी बड़ी समस्या को सुलझाने में जीवनसाथी आपकी मदद कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अनुभवी लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होने से एक नई दिशा मिलेगी। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
व्यापार: अपने प्रतिद्वंदियों को आप कड़ी टक्कर देंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी ले सकते हैं।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है।
परिवार: यदि किसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा है तो सारी नाराजगी खत्म होगी।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें।
स्वास्थ्य: बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। कोई शुभ सूचना मिलेगी। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप ऐसे ही किसी काम में हिस्सा भी ले सकते हैं।
व्यापार: अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे। आप इसी तरह से अपना परिश्रम करते रहें।
नौकरी: अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सभी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे।
परिवार: माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
लव: यदि आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: नसों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें नहीं तो इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा।
व्यापार: व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव करने से बचें। आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिलेगा।
परिवार: यदि मन में कोई बात या दुविधा है तो आप अपनों के साथ खुलकर अपने मन की बात शेयर करें।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे पर आपका प्रेम और भरोसा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: दांत में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपके प्रिय का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
व्यापार: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लगती है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यापार: नए कार्य की योजना बन सकती है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।
नौकरी: काम के प्रति आपका समर्पण उच्च अधिकारियों का दिन जीत लेगा। इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता बनी रहेगी। आप उनके लिए कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, October 2, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion