Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
2nd September: भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी इन राशि वालों पर, मिलेगा आज मनवांछित फल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। सेहत के प्रति अधिक सजग रहें। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी।

व्यापार: अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें नहीं तो कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों को पर्याप्त समय दें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा।
लव: जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़ी चिंता दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: यदि आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: पिता की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। भविष्य में यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: आंख में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
गलत व्यवहार के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचना होगा। काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
व्यापार: व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अपने मन की बात शेयर करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
लव: यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
लोगों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें और नकारात्मकता से दूर रहें। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने का प्रयास करना होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है।
व्यापार: पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें,,नहीं तो आपसे गलती हो सकती है।
परिवार: अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। आपका गलत रवैया उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है।
लव: अपने जीवन साथी के लिए कुछ खास करने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का लक्ष्य समय पर पूरा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है।
नौकरी: दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। बड़े बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
लव: प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है। आपके बीच अलगाव की स्थिति बनने की संभावना है।
स्वास्थ्य: पीठ या कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आप काफी सकारात्मक रहेंगे और स्वयं के अंदर आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार अपने आप टारगेट आसानी से हासिल कर पाएंगे। बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय पारदर्शिता रखनी होगी।
व्यापार: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
नौकरी: बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।
परिवार: पिता के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। वे आपके फैसलों का समर्थन करेंगे।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में मनवांछित फल मिलेगा। आप अपना परिश्रम जारी रखें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे करने की कोशिश करें। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
व्यापार: लाभ की स्थिति बन रही है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
नौकरी: व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
परिवार: भाई या बहन की पढ़ाई से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आपकी चिंता दूर होगी।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। विदेश में नौकरी करने का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपका संपर्क हो सकता है। परिवार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती है।
व्यापार: उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण कागजी काम करने के लिए दिन उचित है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। वे आपके काम की भी तारीफ करेंगे।
परिवार: घर के बड़े आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आपको समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका को आप ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपके कड़वे शब्द घर की शांति भंग कर सकते हैं। कामकाज को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम से जुड़ा कोई प्रयास विफल होने से आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। जीवन में आने वाली परेशानियों से घबराने की जगह उनका सामना डटकर करें।
व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से आपको बचना होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे।
नौकरी: दफ्तर में कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको संभलकर रहना होगा।
परिवार: अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें। आपका गलत व्यवहार अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
लव: एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो खाने पीने में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलेगी। आपकी उपलब्धियों पर अपनों को काफी गर्व महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको एक नई दिशा मिल सकती है। पैसों को लेकर यदि कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।
व्यापार: बिजनेस के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का आप भरपूर फायदा उठाएंगे।
नौकरी: अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपकी तरक्की का सपना भी पूरा होगा।
परिवार: घर में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।
लव: आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा।
स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब से दूर रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। करियर से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अपने बड़ों और अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें।
व्यापार: जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस अवसर को हाथ से जाने ना दें।
परिवार: कुछ रिश्तेदार घर आ सकते हैं, लेकिन आपको ज्यादा दिखावे से बचना होगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा।
स्वास्थ्य: आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मन में असंतोष और क्रोध की भावना रहेगी। ऐसे में आपका दिन और भी कठिन हो सकता है। आपकेए सहयोगात्मक व्यवहार को दफ्तर में सराहा जाएगा। आज आप समय से पूर्व अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी।
व्यापार: बिजनेस में विस्तार की योजना साकार रूप लेती नजर आ रही है। अपनी कड़ी मेहनत से आप अपना भाग्य बदलने में कामयाब रहेंगे।
नौकरी: सहकर्मियों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही पूरे करने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर हो सकता है आपको उनकी मदद ना मिले।
परिवार: भाई या बहन के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











