Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
आज 'ब्लड मून' का साया, दिमाग पर हावी रहेगी उलझनें; कोई भी बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है महंगा?
Blood Moon Impact On Mind: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को 'मनसो जातः' कहा गया है, यानी चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और विचारों का सीधा स्वामी है। साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) आज 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो न केवल एक खगोलीय घटना है, बल्कि मानवीय व्यवहार के लिए एक बड़ी चुनौती भी है। ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार ने इस दिन को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।, उन्होंने कहा कि यह दिन साल का सबसे ज्यादा 'कंफ्यूज' करने वाला समय साबित हो सकता है।
इस दिन आकाश में दिखने वाला डरावना 'ब्लड मून' (लाल चंद्रमा) हमारे मानसिक संतुलन को अस्थिर कर सकता है। चूंकि चंद्रमा पीड़ित अवस्था में होगा, इसलिए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता (Decision Making Power) क्षीण हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि इस दौरान मतिभ्रम और वैचारिक मतभेद चरम पर होंगे।
यदि आप भी इस दिन कोई बड़ा निवेश, नया काम या रिश्तों से जुड़ा फैसला लेने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज यानी 3 मार्च यानी चंद्र ग्रहण को दिमाग पर उलझनें क्यों हावी रहेंगी और किन गलतियों से आपको हर हाल में बचना चाहिए।

1. क्यों 3 मार्च को सोचने-समझने की शक्ति हो जाएगी कम?
ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि चंद्रमा मन का कारक है और ग्रहण के दौरान जब पृथ्वी की छाया इसे ढक लेती है, तो इसकी सकारात्मक ऊर्जा शून्य हो जाती है। 'ब्लड मून' के प्रभाव से मस्तिष्क में विचारों का ज्वार-भाटा आता है, जिससे व्यक्ति सही और गलत के बीच फर्क नहीं कर पाता। यही कारण है कि इस दिन हर दूसरा व्यक्ति आपको तनावपूर्ण और भ्रमित (Confused) नजर आएगा।
2. ब्लड मून के साय से आपसी रिश्तों में बढ़ सकती है कड़वाहट
लाल चंद्रमा न केवल देखने में खौफनाक होता है, बल्कि यह क्रोध और उत्तेजना का भी प्रतीक है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है। जीवनसाथी, प्रेमी या कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अकारण बहस होने की प्रबल संभावना है।
3. 'मौन' ही है सबसे बड़ा बचाव
उलझनों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य ने कुछ कड़े नियम बताए हैं। उनके अनुसार, इस संवेदनशील दिन पर जितना कम बोलेंगे, उतना ही विवादों से बचे रहेंगे। संभव हो तो इस दिन 'मौन व्रत' धारण करें। वाणी पर नियंत्रण रखने से न केवल आप ऊर्जा बचाएंगे, बल्कि अनचाहे झगड़ों से भी सुरक्षित रहेंगे।
4. अनजान लोगों के विवाद से रहें कोसों दूर
3 मार्च को नकारात्मक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। ऐसे में सड़कों पर या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी 'तीसरे व्यक्ति' या अनजान इंसान के साथ बहस न करें। चंद्रमा की कमजोर स्थिति आपको उकसा सकती है, जिससे आप किसी कानूनी पचड़े या शारीरिक चोट का शिकार हो सकते हैं।
5. 3 मार्च को भूलकर भी न करें ये 4 काम
महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर: दिमाग स्थिर न होने के कारण बड़ी कागजी गलती हो सकती है।
बड़ा आर्थिक निवेश: शेयर बाजार या भूमि-भवन में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है।
रिश्तों की नई शुरुआत: शादी या सगाई जैसी बात करने के लिए यह दिन बिल्कुल शुभ नहीं है।
यात्रा से बचें: मानसिक थकान और भ्रम के कारण यात्रा के दौरान दुर्घटना का भय बना रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
