Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 30th August: ये 4 राशियां रहेंगे आज भाग्यशाली, व्यापार में लाभ के साथ नौकरी में होगी तरक्की
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपकी चिंता बढ़ा सकता है। आप प्यार और शांति से उन्हें समझाने का प्रयास करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: अच्छा आर्थिक होने से पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें।

नौकरी: आपका प्रमोशन हो सकता है, लेकिन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें।
परिवार: संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, साथ ही आप अपने खर्चों पर भी ध्यान दें।
व्यापार: मंदी की स्थिति रहेगी, लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्द ही आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
नौकरी: सहकर्मियों की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर शेयर ना करें।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा।
लव: जीवनसाथी का सहयोग आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
स्वास्थ्य: अपने बढ़ते हुए वजन पर कंट्रोल करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर में चल रही समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा और आप ठीक से काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र की ओर से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: कोई नई उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नौकरी: काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
लव: जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके जीवन में किसी विशेष व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। ऐसे में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कोई मनोकामना पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। घर में कुछ अतिथियों का आगमन होने से माहौल काफी बढ़िया रहेगा, लेकिन आप दिखावे में ना रहें। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
व्यापार: यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो उसमें रुकावट आ सकती है। आमदनी में भी गिरावट आने की संभावना है।
नौकरी: काम का प्रेशर बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है।
परिवार: किसी घरेलू मुद्दे को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत करने के लिए समय अच्छा है।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जो भी कदम उठाएंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें नहीं तो वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
व्यापार: किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।
नौकरी: अपनी योग्यता और मेहनत पर भरोसा रखें। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।
परिवार: घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। घर पर ही कुछ स्पेशल करने की योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी पर आपका विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता की कमी के कारण आपकी पढ़ाई में रुकावट आएगी। वर्कलोड अधिक रहने के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
व्यापार: बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन उसे पूरा करने में कुछ दिक्कतें आ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें और काम पर पूरा फोकस करें।
परिवार: करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें।
लव: जीवनसाथी के लिए आप कोई तोहफा आदि खरीद सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के प्रति आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखें और अपने लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। इसका बुरा असर आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। किसी दोस्त के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
व्यापार: व्यावसायिक योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अनुभवी और करीबी लोगों से सलाह मशवरा भी करना चाहिए।
नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। गुस्से में गलत बातें कहने से बचें।
स्वास्थ्य: मसालेदार और तले, भुने भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी किसी रुचि पर भी ध्यान देंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: रुका हुआ काम पूरा होगा। बिज़नेस आगे बढ़ाने की भी योजना बन सकती है।
नौकरी: किसी सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। आप बेकार की बातों को नजरअंदाज करें और अपने काम पर ध्यान दें।
परिवार: घर के सदस्यों की खुशियों का आप ख्याल रखेंगे। आप सुख सुविधा की कोई नई वस्तु भी खरीद सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ बदलाव आएगा। अपने रिश्ते को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: पेट में दर्द, गैस, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। विशेष रूप से बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आपको बचना होगा। काम से जुड़ी चिंता सता सकती है। आपको सकारात्मक रहना होगा। मन लगाकर काम करें। आप को सफलता जरूर मिलेगी।
व्यापार: दूसरों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही सोच समझकर लें।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने के कारण तनाव महसूस होगा। आप अपना दिमाग शांत रखें।
परिवार: भाई या बहन की पढ़ाई में यदि कोई रुकावट आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
लव: बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: पीठ या कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे। काम से जुड़ा लिया हुआ फैसला सही साबित होगा और आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की योजना बन सकती है। आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सपोर्ट से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर में किसी धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ घूमने फिरने के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: इस राशि की महिलाओं को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। घर के सदस्यों के साथ यदि मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए वह दूर हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल सकता है।
व्यापार: कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
नौकरी: नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप पूरी तैयारी के साथ जाएं।
परिवार: घर के किसी सदस्य का नकारात्मक रवैया माहौल खराब कर सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से बात को संभालना होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर रहना होगा। केवल टाइम पास करने से बचें।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, गले में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काम से जुड़े फैसले लेते समय समझदारी से काम लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने के कारण मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आप नई प्रॉपर्टी, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ अच्छा रहेगा और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।
व्यापार: कुछ रुकावटें आ सकती है, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कुछ बड़े अधिकार मिल सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन बच्चों के लिए आपको अधिक समय निकालना होगा।
लव: यदि प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपको एक दूसरे के पक्ष को समझना होगा।
स्वास्थ्य: अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











