Aaj Ka Rashifal 30th July: आज रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत, देवी मां की कृपा से इन राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

घर पर अचानक महमानों के आने से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। किसी कीमती वस्तु के गुम होने से आपको तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।

व्यापार: चुनौतियां बनी रहेगी। आप अपने प्रयास जारी रखें। बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें।

30th July Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Tula Dhanu Makar Meen And More

नौकरी: योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें और समय का ध्यान रखें।

परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में सुधार आएगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा।

लव: रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। झूठ का सहारा बिल्कुल ना लें।

स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर उधर ना करें। कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। काम के अलावा आप अपनी रुचियों पर ध्यान दें। खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालें।

व्यापार: नई उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को वाद विवाद से बचना होगा।

नौकरी: मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों का भी सपोर्ट मिलेगा।

परिवार: बड़े बुजुर्गों के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपकी समझदारी से किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।

लव:अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी ईमानदार रहेंगे। आप रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: शरीर में खून की कमी हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

किसी अध्यात्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा और खुद से आपकी अपेक्षाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी।

व्यापार: व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। नया काम शुरू करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करना चाहिए।

नौकरी: कार्यभार बना रहेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे।

परिवार: काम के साथ परिवार के लिए भी समय निकालें अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती है।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

स्वास्थ्य: गले में इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग बन सकती है। समय के अनुसार आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की आवश्यकता है नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

व्यापार: बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है।

नौकरी: छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। लापरवाही महंगी पड़ेगी

परिवार: घर का माहौल बढ़िया रहेगा। भाई बहन का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। प्रेम संबंध में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:2

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किसी की भी व्यक्तिगत बातों पर टिप्पणी ना करें। बेकार के झगड़े झंझट में पड़कर आप अपना समय नष्ट कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: ग्रहों की शुभ स्थिति आपका बड़ा फायदा करा सकती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी।

नौकरी: गुस्से और आक्रोश से बचें। उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें।

परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आप उनके लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।

लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। कामकाज से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। अपनी योजना और गतिविधियों के बारे में इधर उधर बातें ना करें।

व्यापार: सरकारी क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा।

नौकरी: वर्तमान नौकरी पर ध्यान दें। इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचें।

परिवार: घर के बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपको बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा।

व्यापार: फायदेमंद स्थिति बन रही है। अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें

नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी मेहनत और प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।

परिवार: परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपका तनाव भी कम होगा।

लव: आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा।

स्वास्थ्य: बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवाई का सेवन ना करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम में आ रहे बदलावों के कारण चिंता बढ़ सकती है। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनों का समर्थन मिलेगा।

व्यापार: अटकी हुई डील पक्की हो सकती है, लेकिन कोई भी कागजी काम करते समय आप जल्दबाजी ना करें।

नौकरी: बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें।

परिवार: घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। लव लाइफ में स्थिरता रहेगी।

स्वास्थ्य: आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। खाने पीने में लापरवाही के कारण भी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। किसी करीबी के साथ चल रही है अनबन खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर घर के बड़ों के साथ चर्चा हो सकती है

व्यापार: हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई हो सकती है। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी मिलेगा।

परिवार: बाहरी लोगों की दखलअंदाजी के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है।

लव: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा और थकान रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:33

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

अपने महत्वपूर्ण फैसले वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखकर लें। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में आपका बड़ा योगदान होगा। पिता की ओर से लाभ संभव है।

व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा करनी पड़ेगी।

नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी पदोन्नति हो सकती है।

परिवार: घर के बड़ों के सुझावों पर ध्यान दें। भाई या बहन के करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी।

लव:पार्टनर के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत जीवन में चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

व्यापार: सरकारी कार्यों में ज्यादा लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

नौकरी: दफ्तर में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। ऐसे में मन लगाकर काम करें।

परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।

लव: जीवनसाथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों को बेवजह के झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपको मदद करनी चाहिए नहीं तो जल्दबाजी में गलत फैसला ले सकते हैं। पड़ोसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

व्यापार: धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

नौकरी: सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही पूरे करने की कोशिश करें।

परिवार: घरेलू कलह का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आपको समझदारी से इस तरह के मामलों को सुलझाने की कोशिश करनी होगी।

लव: जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, July 30, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion