Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
आज है मासिक शिवरात्रि, भोलेनाथ के आशीर्वाद से इन राशियों की मुश्किलें होंगी दूर, जानिए अपना भविष्यफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दूसरों के भरोसे रहने से आपको बचना होगा। आप अपनी शर्तों पर ही काम करें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। पारिवारिक समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी।
व्यापार: व्यापारिक परिस्थितियों प्रतिकूल बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से बचें।

नौकरी: काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है नहीं तो कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपने मन की बात भी साझा करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और सामंजस्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सुस्ती और आलस्य के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें नहीं तो इसका गलत खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो लेनदेन संबंधी गतिविधियों में स्पष्टता रखें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगाएम पिता की ओर से लाभ संभव है।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आज जीवनसाथी कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आय से अधिक व्यय होगा, लेकिन इन खर्चों को लेकर आपको कोई चिंता नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
व्यापार: पैसों से जुड़ी योजनाओं को आप गुप्त रखने की कोशिश करें। कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
नौकरी: आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
परिवार: किसी भी वजह से रिश्तों में गलतफहमी ना बढ़ने दें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा।
लव: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपने साथी के मन की बात जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काफी समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। घर के किसी सदस्य से बहसबाजी ना करें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप खुले दिल से खर्च करेंगे। शाम का समय मनोरंजन के कार्यों में बीतेगा।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी। आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी।
नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिलेगा। बेहतर होगा इस अवसर को आप हाथ से जाने ना दें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज डिनर आदि पर जाने की भी योजना बनेगी।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा भी खरीद सकते हैं। व्यापार में आ रही समस्या दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
व्यापार: बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है।
नौकरी: किसी ऑफिशल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग और प्रेम आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आज पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिलेगी।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ यदि अनबन हो गई है तो अपने बीच की गलतफहमी को बढ़ाने ना दें।
स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके कड़वे शब्द अपनों को आपसे दूर कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन आप भविष्य को ध्यान में रखकर ही अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो बेहतर होगा।
व्यापार: आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिले।
नौकरी: यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आप जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचें।
परिवार: घर में शांति का माहौल रहेगा लेकिन आपको अपनों की भावनाओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
स्वास्थ्य: कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:39
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि घर में कोई तनाव चल रहा है तो आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें नहीं तो आपके रिश्ते और भी कमजोर हो सकते हैं। दफ्तर में अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें। शाम का समय परिजनों के साथ अच्छा गुजरेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति मिलेगी।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचने की आवश्यकता है।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।
परिवार: घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें।
लव: जीवनसाथी के साथ मनोरंजन, डिनर आदि की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:50 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। दूसरों की बातों में आकर काम से जुड़ा कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। अपनों का भी सहयोग मिलेगा।
व्यापार: किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण कोई कार्य बीच में अटकने की संभावना है।
नौकरी: आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
परिवार: अपने रिश्तों को आप महत्व दें। एक दूसरे की भावनाओं और विचारों को ध्यान में रखकर ही घर परिवार से जुड़े निर्णय लें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: रात को हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शुभ है। आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए तरक्की का रास्ता खोलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो पिता के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
व्यापार: व्यापारिक गतिविधियां बेहतर होगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है।
नौकरी: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में अपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
परिवार: माता-पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यस्त दिनचर्या के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार उदारता से भरा रहेगा।
व्यापार: प्रतिद्वंदियों की वजह से कुछ तनाव रहेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से जल्द ही परिस्थितियों पर काबू पाने में सफल रहेंगे।
नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
परिवार: अपनों का सहयोगात्मक व्यवहार घर का वातावरण उचित बनाकर रखेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य: शराब और सिगरेट के सेवन से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिवार को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। यदि कोई समस्या है तो उचित समय आने पर वह जरूर दूर होगी। आप सकारात्मक रहें। बेकार के कार्यों में अपना समय नष्ट ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचने की जरूरत है।
व्यापार: यदि आप कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपकी योजना में कोई बाधा आए।
नौकरी: सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों की दखलअंदाजी के कारण रिश्तों में दरार आने की संभावना है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता को खुद पर हावी ना होने दें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आज आप आराम पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। यदि किसी जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बन रही है तो अपने करीबियों से सलाह मशवरा जरूर करें। संतान की सफलता से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा।
व्यापार: किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।
नौकरी: बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिलेंगे।
स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











