Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 31st August: कैसा रहेगा 31 अगस्त शनिवार का दिन? मेष से लेकर मीन तक पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। निजी और पेशेवर जीवन जीवन में कुछ समस्याएं बनी रहेगी। आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। पैसों से जुड़ा काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
व्यापार: यदि आपके किसी कार्य में कानूनी अड़चन आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और आपका काम तेजी से पूरा होगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें नहीं तो अनजाने में आप किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।
स्वास्थ्य: खान पान का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है। हालांकि पैसों के मामले में आप लापरवाही ना करें।
नौकरी: समय का ध्यान रखें और तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका की कही हुई कोई बात आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। अपने बीच गलतफहमी बढ़ने ना दें।
स्वास्थ्य:सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। करियर कारोबार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होता है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार: बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। कुछ अनुभवी लोगों की ओर से फायदेमंद सलाह भी मिलेगी।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहने के कारण दिक्कत हो सकती है आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो खुलकर अपनों से बात करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए।
लव: यदि आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने ना दें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यापार: काम से जुड़ी की हुई यात्रा सफल होगी लेकिन आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस समय आप किसी भी तरह के बदलाव से बचें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज आप एकांत में ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।
लव: जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। काम से जुड़ा प्रयास सफल होने के कारण आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। सेहत कमजोर रहेगी। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भविष्य में आप आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करें।
नौकरी: यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
परिवार: वाणी में कठोरता रहेगी। अपने रिश्तों को संजोकर रखने की कोशिश करें।
लव: प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। संवाद के जरिए अपने बीच की गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और आपकी मेहनत आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है।
व्यापार: आय के नए स्रोत बनेंगे और हो सकता है आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी लें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
परिवार: घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
लव: जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: काम के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। समय पर भोजन करें और दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करने की कोशिश करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण तनाव महसूस होगा। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप पुराने हिसाब किताब को लेकर भी काफी व्यस्त रहेंगे।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव काफी बढ़ सकता है। आपको योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करने होंगे।
परिवार: बच्चों पर अधिक ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं।
लव: प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपके साथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। इस तरह की बातें काम के साथ आपकी छवि भी खराब कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी शिक्षा में बाधा आने से आप काफी निराश हो सकते हैं, लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: किसी कागजी काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अचानक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
नौकरी: काम में मन नहीं लगेगा। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे नाखुश रहेंगे।
परिवार: पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।
लव: जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों को लेकर बहसबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दोस्तों और परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी करीबी की ओर से कोई तोहफा आदि भी मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में बड़ा सुधार आएगा। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: पैसों से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आपके काम की तारीफ होगी। आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं।
परिवार: बड़े भाई और बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। माता-पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।
लव: प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दिन बेहद सुखद रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है।
नौकरी: अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
परिवार: घर में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के प्यार में आप खोए रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। कुछ समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को आज संभलकर रहना होगा।
नौकरी: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
परिवार: पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी करीबी के साथ अनबन होने की भी संभावना है।
लव: जीवनसाथी पर आपका भरोसा बढ़ेगा। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत का अधिक ध्यान रखें नहीं तो समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आप अपने कंपीटीटर्स को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती है। समय रहते आप अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको अपने लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











