Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 3rd August: सिंह, तुला और धनु राशि वालों का दिन रहेगा कष्टकारी, जानिए क्या है आज आपके भाग्य मे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी वाणी और व्यवहार आपकी सफलता और असफलता तय करेगी। इस बात का आज विशेष ध्यान रखें। काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: गलत बातों से दूर रहें और अपनों की सलाह अनुसार चलें। माता पिता के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपका प्रेम संबंध और मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: जंक फूड के सेवन से बचें नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:17
शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। यदि कोई महत्वपूर्ण काम काफी समय से रुका हुआ है तो आपके प्रयासों से वह पूरा हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें।
व्यापार: आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगा सकता है। ज्यादा सोच विचार में समय नष्ट ना करें नहीं तो यह अवसर छूट सकता है।
नौकरी: काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा।
परिवार: घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आंखों की जांच करवाएं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ अनबन हो सकती है। गुस्से और आवेश में कोई भी काम करने से बचें। काम को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
व्यापार: काम से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी और आपके कार्यों में तेजी आएगी।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
परिवार: रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन पर किसी भी बात को लेकर दबाव ना डालें।
स्वास्थ्य: पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6:30 से 8:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम का बोझ बढ़ने के कारण आपको कुछ परेशानियां हो सकती है। धैर्यवान रहें और शांत दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें।
व्यापार: निवेश आदि करने के लिए समय उचित है। आपको बढ़िया अवसर मिल सकता है।
नौकरी: नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज का दिन विशेष रहेगा।
परिवार: भाई या बहन के साथ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। झगडें झंझट से दूर रहें।
स्वास्थ्य: खाने पीने में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
घर की जिम्मेदारियों को आप परिजनों के साथ बांटने की कोशिश करें। खुद पर ज्यादा दबाव ना डालें। काम से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
व्यापार: विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। आज आपको काफी संभलकर रहना होगा।
नौकरी: टीमवर्क पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांत रहेगा। आप माता पिता के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।
लव: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके बीच आपसी समझ और बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें नहीं तो आपका कोई करीबी संबंध बिगड़ सकता है। घर हो या कार्यस्थल अपना व्यवहार मर्यादित रखें। ज्यादा क्रोध करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को हर काम गंभीरता से करना होगा। साझेदार के साथ मनमुटाव हो सकता है।
नौकरी: समय पर काम पूरा ना होने के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे।
परिवार: यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको काफी गर्व महसूस होगा।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।
स्वास्थ्य: आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
किसी दोस्ती या परिजन की बात आपको दुखी कर सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। समस्या आने पर घबराने की जगह उसका सामना डटकर करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
व्यापार: कर्ज और उधार लेने से बचें नहीं तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। इसका उचित परिणाम जल्द आपको मिलेगा।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।
लव: काम के सिलसिले में जीवनसाथी आपसे दूर रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं।
स्वास्थ्य: सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पैसों के मामले में ज्यादा दरिया दिल्ली दिखाने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: अपनी गलतियों पर उच्च अधिकारियों से बहसबाजी ना करें नहीं तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में अपनों का सपोर्ट मिलेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने रिश्ते को लेकर यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो वह भी दूर हो सकती है।
स्वास्थ्य: खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए काम के साथ आराम भी करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आप व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करेंगे। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। निजी जीवन में चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम बीच में अटक सकता है।
नौकरी: दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सही तरीके से इसे निभाने की कोशिश करें।
परिवार: घरेलू कलह शांत होगा और घर के माहौल में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते के प्रति अधिक ईमानदार रहना होगा।
स्वास्थ्य: कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामाजिक कार्य में आपका बड़ा योगदान रहेगा। ऐसे में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बड़े फैसले को अमल में लाने के लिए आपको अपने पिता की मदद मिल सकती है। व्यर्थ के खर्चों से बचें नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। आपको अपने करीबियों का भी सहयोग मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर समय पर पहुंचने की कोशिश करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: अपनों की नाराजगी दूर होगी और आज आपको उनके साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य:सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। काम से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके किसी फैसले का सही नतीजा मिल सकता है।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही आसानी से पूरा कर लेंगे। बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
लव: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की संभावना है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम भी पूरा होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच सम कर लें नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है।
व्यापार: अपनी मेहनत और समझदारी से आप परिस्थिति को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे।
नौकरी: यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।
परिवार: घर का माहौल अशांत रहेगा। भाइयों के साथ विवाद हो सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य: कमजोर स्वास्थ्य के कारण आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











