Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
3rd October: शुरू हो गई शारदीय नवरात्रि, मां दुर्गा इन 6 राशि वालों पर रहेंगी आज मेहरबान, मिलेंगे कई लाभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपको काफी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
व्यापार: मेहनत करने से सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ाने के भी योग बन रहे हैं।
नौकरी: विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नौकरी बदलने का यह समय उचित है।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्या दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सेहत का आपको अधिक ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी उभरने की संभावना है। अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो घर के बड़ों की मदद से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी।
व्यापार: बिजनेस के नजरिए से दिन अच्छा है। लाभ कमाने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: काम को लेकर ज्यादा प्रेशर ना लें। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
परिवार: भाई अब बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव: वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:15 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ घूमने की योजना बन सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी मित्र या मेहमान का आपके घर पर आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा सफल हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा फायदा होगा।
नौकरी: अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
परिवार: घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। अपनों के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे।
लव: जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। अपनों का स्नेह और समर्थन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आर्थिक मामले में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आप दान पुण्य का काम भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। योजना के अनुसार काम पूरे होंगे। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
व्यापार: आपको सही लोगों की परख करनी होगी नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें।
नौकरी: अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे।
परिवार: यदि कोई समस्या है तो घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के प्रयास में सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य: सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
रिश्तों के लिहाज आज से दिन अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।
व्यापार: अगर आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं तो आपको आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
नौकरी: आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे और आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे।
परिवार: अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आए का नया स्रोत बन सकता है। आप घर की व्यवस्था को सुधारने पर भी ध्यान देंगे। अपनों का भी समर्थन आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है।
व्यापार: रुका हुआ काम पूरा हो सकता है लेकिन पैसों के मामले में आप जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें।
परिवार: घर के माहौल में आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ शॉपिंग आदि पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई अटका हुआ काम किसी मित्र के सहयोग से पूरा हो सकता है। यदि सेहत को लेकर कुछ समय से आप परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे।
नौकरी: दफ्तर में कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। व्यर्थ की बातों को छोड़कर आप अपने काम पर ध्यान दें।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिलेगी।
लव: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है।
स्वास्थ्य: किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जिन्हें आपको समय पर पूरे करने का प्रयास करना चाहिए। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें।
व्यापार: अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे। आपको धैर्यवान रहना होगा।
नौकरी: करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आप अच्छी तरह सोच समझकर ही अपना निर्णय लें।
परिवार: घर के सदस्यों को नजरअंदाज ना करें। सभी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना आपके लिए बेहतर होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप लंबे समय के लिए कोई निवेश करना चाहते हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी।
व्यापार: मनचाही स्थितियां बन सकती है। आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नौकरी: अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं।
लव: घर के सदस्यों की मदद से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।
स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 10 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
किसी पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा। पिता के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपको अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यापार: दिन की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी होगी लेकिन शाम का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
नौकरी: यदि उच्च अधिकारी आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप उसे ध्यानपूर्वक करें। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें।
परिवार: घर में पूजा पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है।
लव: अगर आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
स्वास्थ्य: आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करना होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छा सरप्राइज मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
व्यापार: दूसरों के कहने पर कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको रास्ता मिल सकता है।
परिवार: घर में यदि कोई अविवाहित सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।
लव: प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपका रिश्ता टूट भी सकता है।
स्वास्थ्य: काम के बोझ का असर सेहत पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
वाणी पर नियंत्रण रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। यदि किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन चल रही है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आपको सकारात्मक रहना होगा।
नौकरी: धैर्यवान रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।
परिवार: घर के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ एक रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे।
स्वास्थ्य: यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











