Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
3rd September Rashifal: कर्क, कन्या और कुंभ राशि बजट में रखें संतुलन, पैसों के मामले में ये राशि रहें संभलकर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
ओवरकॉन्फिडेंस और ईगो से बचें नहीं तो आज आप स्वयं के लिए ही मुसीबत मुसीबत खड़ी कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। परिजनों के साथ शॉपिंग आदि पर भी जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
व्यापार: आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है।

नौकरी: दफ्तर में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। आपके साथी का गलत व्यवहार आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है।
स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करें। इसके अलावा खाने पीने का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आर्थिक लेन देन में सतर्कता बरतें। निवेश आदि से जुड़े फैसले लेने में जल्दबाजी में ना करें। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। बड़े टारगेट पूरे करने के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। बच्चे पूरी तरह से अनुशासित रहेंगे और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएंगे।
व्यापार: कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास आपको सफलता दिला सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सपोर्ट से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर में चल रहा विवाद सुलझ सकता है और माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: लगातार काम करने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 12:50 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी करीबी से आपने कोई वादा किया है तो उसे निभाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें।
व्यापार: अपने जरूरी पेपर्स और फाइल संभालकर रखें नहीं तो उनके गुम होने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है।
नौकरी: दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें और समझदारी से काम लें। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन में कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्चों से दूर रहें नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
व्यापार: अचानक किसी बनते हुए कार्य में बाधा आने से आप काफी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना होगा। आपकी इस समस्या का समाधान उचित समय आने पर जरूर होगा।
नौकरी: सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आपकी यह आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। माता पिता के सहयोग से आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे।
स्वास्थ्य: काम का बोझ बढ़ने से आपकी थकान भी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
काम पर फोकस बना रहेगा और आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। अपनों के लिए पर्याप्त समय निकालें। किसी करीबी की साथ चल रही नाराजगी दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
व्यापार: रुके हुए कार्य को पूरा करने का सही रास्ता मिलेगा। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। अतीत में किया हुआ परिश्रम सफल होगा।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं।
लव: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। ज्यादा सोच विचार करने में अपना समय ना गवाएं।
व्यापार: पैसों से जुड़े मामलों में आप अपने फैसले सोच समझकर लें। यदि किसी नए कार्य की योजना बना रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आपको अपना मनपसंद काम करने का मौका मिल सकता है।
परिवार: आपको अपने गुस्से और ईगो पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
लव: प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा।
स्वास्थ्य: यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
विदेश जाकर का नौकरी करने के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं के करियर में नया बदलाव आएगा। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। घर के किसी सदस्य का गलत व्यवहार घर की शांति बिगाड़ सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
नौकरी: दफ्तर में अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उस पर ही फोकस करें।
परिवार: घर के वातावरण में सुधार आएगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप अपने साथी के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: यदि आपको थकान महसूस हो रही है तो आपको काम से ब्रेक की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:41
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
करियर से जुड़े फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है। व्यक्तिगत जीवन में कोई परेशानी हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। अपनों के साथ कठोर व्यवहार ना करें।
व्यापार: काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने से बचें। इससे केवल आपका समय नष्ट होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
एक साथ कई कार्य करने से बचें नहीं तो आपसे गलतियां हो सकती है। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। फिजूल खर्चे करने से बचें और बचत पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
व्यापार: यदि साझेदारी में कोई कार्य करने की योजना बन रही है तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: काम के प्रति लापरवाही ना करें नहीं तो अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े भाई की ओर से आपको कोई तोहफा मिल सकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: यदि कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
समय अनुसार तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें। ज्यादा सोच विचार करने से आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकल सकता है। काम से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
व्यापार: आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी। आप सकारात्मक रहें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
नौकरी: अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो यह परेशानी दूर हो सकती है।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी प्रेम और उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य: थकान और अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पर्याप्त आराम के साथ मेडिटेशन का भी सहारा लें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने से रिश्तों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलने के कारण निराश हो सकती है। लेकिन आपको सकारात्मक रहना को होगा। उचित समय आने पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको पैसों के मामले में समझदारी से काम लेना होगा।
व्यापार: अपने काम को नए तरीके से करने की कोशिश करें। इस समय आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देना होगा।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है।
परिवार: घर के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपको तनाव दे सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।
स्वास्थ्य: दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। साफ सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
काम से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। मन में चल रही कोई दुविधा दूर होगी और आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। विद्यार्थियों को अपने बड़ों और गुरुजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे।
व्यापार: बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा ना करें। इस समय आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा।
नौकरी: बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। समय पर अपना काम पूरा करें और सर्वश्रेष्ठ दें।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। भविष्य में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा।
लव: जीवनसाथी की नाराजगी दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:36
शुभ समय: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











