Aaj Ka Rashifal 4th August: कैसा रहेगा आपके लिए 4 अगस्त, रविवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए दिन अनुकूल है। आप बेहतर महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

व्यापार: महत्वपूर्ण कार्य में आ रही ही बाधा दूर होगी और अच्छा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है।

4th August Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Singh Dhanu Makar Kumbh And More

नौकरी: एक साथ कई कार्य पूरे करने से बचें नहीं तो आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच प्यार और आपसी समझ बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आपको स्वयं पर ध्यान देने का भरपूर समय मिलेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपका पूरा ध्यान आज पैसों पर रहेगा। मुमकिन है आपको अपने आर्थिक प्रयासों में सफलता मिले। रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें।

व्यापार: लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। कुछ बड़े ग्राहकों से के साथ भी आप जुड़ सकते हैं।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन काम बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।

परिवार: घर की जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज ना करें। अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखें।

लव: जीवनसाथी का बदलाव हुआ मिजाज आपको परेशान कर सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको एक नई पहचान मिलेगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपको उनके मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है।

व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आप खुलकर अपना पक्ष रखेंगे।

लव: प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है या आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा।

स्वास्थ्य: खाली पेट ज्यादा चाय पीने से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अपने अनुभवों का पूरा लाभ आपको मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि कोई समस्या है तो अपने गुरुजनों की मदद लें। पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

व्यापार: बड़ा निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं।

नौकरी: वर्कलोड अधिक रहेगा। आप शांत दिमाग से और योजना के अनुसार अपना काम पूरा करने की कोशिश करें।

परिवार: पिता की बातों को नजरअंदाज ना करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं।

लव: रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके बीच टकराव संभव है।

स्वास्थ्य: यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या हो रही है तो बाहर के और बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:2

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए किसी फैसले पर आपको काफी पछतावा हो सकता है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपने शब्दों का प्रयोग तोल मोलकर करें नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

व्यापार: यदि कोई कागजी काम रुका हुआ है तो उसमें ढीला ना दें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

नौकरी: अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी।

परिवार: घर के किसी सदस्य का बर्ताव तनाव दे सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा।

लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ प्यार से पेश आएं। गुस्से और जल्दबाजी से बचें।

स्वास्थ्य: यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से चिंता बढ़ सकती है। काम से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें।

व्यापार: व्यवसाय आगे बढ़ाने की योजना बन सकती है। आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा।

नौकरी: दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए।

परिवार: घर का माल खुशनुमा रहेगा। बच्चे कोई बड़ी फरमाइश कर सकते हैं।

लव: आपकी मैरिड लाइफ में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी। आप किसी नए व्यायाम की भी शुरुआत कर सकते हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी और आप आगे बढ़ेंगे।

व्यापार: मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आपकी तारीफ भी होगी।

परिवार: घर में चल रही है समस्या का समाधान होगा। आप खुलकर अपने मन की बात अपनों से साझा कर पाएंगे।

लव: प्रेमी प्रेमिका के साथ आपका टकराव हो सकता है। अपने बीच क्रोध और अहंकार को ना आने दें।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिन कठिन रहेगा। कुछ नई चुनौतियों से आपका सामना हो सकता है। भावनाओं में बहकर अपने फैसले ना लें। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी।

व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको संभलकर रहना होगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। आप बेवजह के अहंकार से बचें।

परिवार: घर के सदस्यों की खुशियों का भी ख्याल रखें। उनकी भावनाओं को अनदेखा ना करें।

लव: जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सेहत को लेकर सजग रहें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

व्यापार: किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। आप कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं भी बना सकते हैं।

नौकरी: आपको अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं। आपको जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है।

परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

स्वास्थ्य: पीठ या कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है।

व्यापार: व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आज पैसों की भी कमी हो सकती है।

नौकरी: नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

परिवार: घरेलू तनाव का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्यार और मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो पिता की ओर से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

व्यापार: आपके सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है।

नौकरी: गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी कर सकते हैं।

परिवार: संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।

लव: जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप खानपान में लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप घर पर ही पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो आपके जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

व्यापार: अति आत्मविश्वास से बचें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।

नौकरी: अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं।

परिवार: भाई और बहन से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। घर के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा।

लव: गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपको नजरअंदाज करेंगे।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:33

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 4, 2024, 4:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion