4th September: बुधदेव का आज सिंह राशि में होगा गोचर, इन राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। गलत लोगों की संगत में ना रहें नहीं तो इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में बढ़त होगी।

4th September Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Mithun Singh Kanya Kumbh Meen And More

नौकरी: बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
परिवार: भाई या बहन को लेकर कोई चिंता सताएगी। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ना लें।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम को लेकर की गई लापरवाही महंगी साबित होगी। आपकी तरक्की रुक सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपनों का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए दिन उचित नहीं है। दूसरों के कहने पर अपने व्यावसायिक निर्णय ना लें।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी के साथ पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: यदि आपने अपने जीवनसाथी से कोई वादा किया है तो उसे निभाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: घुटनों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आज काम का बोझ अधिक रहे। किसी करीबी मित्र के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। संवाद के जरिए आप अपने बीच की नाराजगी को दूर करने की कोशिश करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको संभलकर रहना होगा।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग लाएगी।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी जा सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें। सेहत अच्छी रहेगी।
व्यापार: यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें।
परिवार: अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। अपनों की भावनाओं का आदर करें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
स्वास्थ्य: आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। मानसिक तनाव भी कम होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ आप समझदारी से डील करें। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपको नए तरीके से अपने काम पूरे करने की जरूरत है।
व्यापार: काम से जुड़े लिए हुए फैसले सही साबित होंगे। लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: घर की साज सजावट में आप बदलाव करने का निर्णय ले सकते हैं। अपनों का भी सहयोग मिलेगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपने खाने पीने में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि वालों का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक समस्या के कारण यदि कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने से आपको राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। यह आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको संभलकर रहना होगा।
व्यापार: कार्यस्थल पर व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आज आप कुछ बड़े व्यावसायिक निर्णय ले सकते हैं।
नौकरी: बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सुखद रहेगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन अनुकूल है।
स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाकर रखने के लिए खाने पीने का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी रुचि ऊपर ध्यान दे पाएंगे। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी और आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
व्यापार: यदि आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा।
नौकरी: आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
परिवार: बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर पढ़ाई में उनकी मदद करनी चाहिए।
लव: जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि खरीद सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: रात को आप हल्का भोजन ही करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी।
व्यापार: कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी।
नौकरी: आपको कोई कठिन कार्य मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
परिवार: घर में चल रही परेशानियों को लेकर घबराने की जगह आप उनका हल ढूंढने की कोशिश करें। हो सके तो अपने बड़े बुजुर्गों की भी मदद लें।
लव: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में यह आपके बीच खटास की वजह बन सकती है।
स्वास्थ्य: ओवरईटिंग से बचें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही महंगी साबित होगी। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। जो लोग आपसे जलन की भावना रखते हैं ऐसे लोगों से आपको दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यापार: वाणी में कठोरता रहेगी। ऐसे में आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।
नौकरी: तरक्की में बाधा आने से आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी, लेकिन आपको सकारात्मक रहना होगा। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी गंभीर पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। सोच समझकर अपनी राय दें।
लव: लव लाइफ में स्थितियां सुखद रहेगी। आपके बीच तालमेल बेहतर होगा।
स्वास्थ्य: क्रोध और तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आप समय रहते संभल जाएं नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कठिन फैसले लेते समय आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा।
व्यापार: आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आपकी कोई व्यावसायिक योजना बीच में अटक सकती है।
नौकरी: बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी गलती के कारण भारी नुकसान हो सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।
लव: दूसरों का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य: अपनी मानसिक शांति भंग ना होने दें। व्यर्थ की बातों से दूर रहें और रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

करियर से जुड़ा लिया हुआ कोई फैसला सही साबित होगा और आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें बढ़िया ऑफर मिल सकता है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। विशेष रूप से यदि पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
व्यापार: कामकाज के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज का दिन परिजनों के साथ वाकई बहुत ही यादगार गुजरेगा।
लव: यदि आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: धार धार वस्तुओं का इस्तेमाल सावधानी से करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पैसों के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा। अपनों के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। यदि कोई परेशानी है तो बड़े बुजुर्गों की मदद से उसके सुलझने की संभावना है।
व्यापार: अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो पिता की मदद से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
नौकरी: यदि आप नौकरी के साथ खुद का छोटा मोटा व्यवसाय करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के बड़ों का समर्थन मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर आप एक नई शुरुआत करें।
लव: आपकी लव लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: खुद पर काम का ज्यादा प्रेशर ना डालें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, September 4, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion