Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 5th August: महादेव के आशीर्वाद से आज इन 3 राशियों के जीवन में होगा सब मंगल ही मंगल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर-कारोबार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होने से आपकी तरक्की हो सकती है।
व्यापार: बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। आपके लिए आए के नए स्रोत बन सकते हैं।

नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है।
परिवार: काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें। खासतौर पर माता-पिता के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी लेकिन लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है। निजी जीवन की परेशानियां काम पर हावी होगी। अतीत में लिया हुआ कोई गलत फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
व्यापार: व्यर्थ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काफी पैसा भी खर्च होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मन लगाकर काम करें
परिवार: घर में चल रही कोई समस्या दूर होगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों का दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य: गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। निजी और पेशेवर जीवन के बीच आप संतुलन बनाकर चलेंगे। आज घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको कुछ नई जानकारियां प्राप्त होगी।
व्यापार: विरोधी परास्त होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होगा।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो मनचाही नौकरी मिल सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता के साथ आप अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
लव: जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। खुद पर काबू रखें।
स्वास्थ्य: बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
काम से जुड़ी समस्या दूर होगी और दोबारा आपकी वापसी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आज अचानक अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बनेगी। आप कुछ नई रणनीतियां भी तैयार करेंगे।
नौकरी: दफ्तर में आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घरेलू मुद्दों पर बातचीत करते समय आपको समझदारी का परिचय देना होगा। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला घर की शांति भंग कर सकता है।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी तकलीफ से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला कोर्ट के बाहर ही सुलझाने की कोशिश करें नहीं तो आप लंबे चक्कर में फंस सकते हैं।
व्यापार: धन लाभ हो सकता है। काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप काफी कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव रहेंगे।
परिवार: घर के किसी सदस्य का विवाह तय होने से आज घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।
लव: लव लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म होगी। आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अगर आप परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। आप विदेश में भी अपना व्यवसाय फैलाने की योजना बना सकते हैं।
नौकरी: काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस ना लें नहीं तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए दिन बहुत ही यादगार रहेगा।
स्वास्थ्य: सिगरेट और शराब जैसी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
फायदेमंद स्थितियां बन रही है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने का प्रयास करना चाहिए।
व्यापार: महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेते समय बाहरी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के बर्ताव से आपको परेशानी हो सकती है। आप खुलकर अपनी समस्या के बारे में बात करें।
परिवार: घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर में बार बार हो रहे कलह की वजह से मन काफी विचलित रहेगा। आपको संयम बरतने की जरूरत है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज काम की गति धीमी रहेगी।
व्यापार: किसी नए व्यापार में निवेश करने की योजना बन सकती है। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें।
नौकरी: कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा।
परिवार: पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने रिश्ते की बात परिजनों से करने के लिए समय उचित है।
स्वास्थ्य: नकारात्मक विचारों से दूर रहें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
घर परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय आप घर के सदस्यों की राय जरूर जान लें। कोई भी बड़ी खरीदारी करने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखें। व्यर्थ के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल है। आपकी शिक्षा में बढ़ा सकती है।
व्यापार: पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी ना करें। अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर करें।
नौकरी: दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: देर रात तक जागने से बचें। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
ज्यादा भावुक होने से बचें और प्रैक्टिकल रहें। बेकार की गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। उधार देने से बचें।
व्यापार: काम से जुड़ी किसी समस्या को दूर करने में आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलेगा।
नौकरी: वर्कलोड बढ़ सकता है। जल्दबाजी से बचने के लिए अपने काम योजना के अनुसार पूरे करें।
परिवार: कुछ पुराने मित्रों का अचानक घर आना हो सकता है। आज आपकी कोई अच्छी याद ताजा हो जाएगी।
लव: प्रेमी जोड़ों का दिन खास रहेगा। आप विवाह संबंधी निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आपको सही खान पान के साथ पर्याप्त आराम भी करने की जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अपनी वाणी पर काबू रखें। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। काम से जुड़ा कोई प्रयास विफल होने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें।
व्यापार: यदि व्यापार विस्तार की योजना बना रही है तो उसे कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ें।
परिवार: रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम से बैठकर बातचीत के द्वारा इस मसले का हल ढूंढने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। उनकी नाराजगी दूर करने का आप भरपूर प्रयास करेंगे।
स्वास्थ्य: अचानक सेहत बिगड़ सकती है। डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
शारीरिक और मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत महसूस करेंगे। अपने फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।
व्यापार: कर्मचारियों के भरोसे से अपने सभी कार्य ना छोड़ें। कार्यस्थल पर स्वयं उपस्थित रहने की कोशिश करें।
नौकरी: जो लोग अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
परिवार:रिश्तों में आ रहे हैं उतार चढ़ाव पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें।
लव: लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका आपको कोई तोहफा दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











