Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
5th October Rashifal: मेष मिथुन और धनु राशि को होगा आज मनचाहा लाभ, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता या पिता की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। खासतौर पर यदि लेन-देन की समस्या चल रही है तो आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपका तनाव काफी कम होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप दान पुण्य के काम में काफी धन खर्च कर सकते हैं।
व्यापार: किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है और व्यापार में कुछ अच्छे बदलाव भी आएंगे।
नौकरी: अपनी क्षमता को सही तरीके से समझें और मन लगाकर काम करें।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
लव: अपने जीवनसाथी से भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना आपके लिए जरूरी है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात भी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में किया हुआ प्रयास सफल हो सकता है। आपकी आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
व्यापार: अपने अनुभवों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। किसी नए कार्य की योजना बनेगी।
नौकरी: प्राइवेट नौकरी करने वालों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में तालमेल बना रहे इसके लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने होंगे।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: कमजोरी और थकान दूर करने के लिए पर्याप्त आराम करें और खाने पीने का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय उचित है।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपसे बड़ी गलती हो सकती है।
परिवार: रिश्तों में उचित सामंजस्य और मधुरता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
लव: मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। आप अपने साथी के साथ बहुत ही खुशनुमा दिन बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
व्यापार: यदि आपका पैसा कहीं अटका है तो उसे वापस पाने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
परिवार: रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको परिवारजनों को अधिक समय देना होगा।
लव: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपके बीच की कड़वाहट का असर बच्चों पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य: सिर दर्द और की अनिद्रा समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
विद्यार्थियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और चतुराई से आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा।
व्यापार: कोई भी बड़ा लेन देन आज बहुत ही सोच समझकर करें। अटकी हुई डील पक्की होने की संभावना है।
नौकरी: बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है।
लव: प्रेम जीवन की एक नई शुरुआत होगी। आपके पार्टनर आपके लिए कोई उपहार भीखरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम मिलेगा। अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने के लिए बाहर भी जा सकते हैं।
व्यापार: उधार लेनदेन ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।
परिवार: घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।
लव: अगर आप सिंगल हैं और किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपका मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से होगा।
व्यापार: आपको अपनी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
नौकरी: अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में ना लें।
परिवार: बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव: जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
संतान को कोई बड़ी सफलता मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। गुरुजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। शाम को आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां का बोझ भी बढ़ेगा।
परिवार: घर में आपका विरोध हो सकता है। अपनों के व्यवहार से आपके दिल को ठेस पहुंचेगी।
लव: आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
इनकम के साथ खर्च भी बढ़ सकता हैं। आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। भाई बहनों के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार: बड़ा आर्थिक फायदा होने से पैसों की स्थिति में उछाल आएगा।
नौकरी: यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जहां आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे।
व्यापार: अगर आप कुछ नए लोगों के साथ डील करने वाले हैं तो आपको सावधान रहना होगा नहीं तो आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपको दी हुई जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है।
लव: अगर आपको सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
स्वास्थ्य: काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्या का समाधान होगा और आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पैसों से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।
परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
लव: अपनी वैवाहिक जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











